CCL के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस विभाग को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान, मिला Strategic Communication Leadership Award
‘कबाड़ से कंचन’ से लेकर National PR Conclave तक कई पहल
Ranchi/New Delhi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग (CC&PR) को नई दिल्ली में आयोजित ET Business Excellence & Leadership Summit 2026 में प्रतिष्ठित ‘Strategic Communication Leadership Award’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विभाग की ओर से संचार, जनसंपर्क और कॉर्पोरेट ब्रांडिंग के क्षेत्र में किए गए नवाचार, रचनात्मक पहल, नए विचारों तथा पीआर प्रोफेशनल्स के लिए प्रभावी मंच तैयार करने जैसे प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
राजीव खंडेलवाल ने प्रदान किया सम्मान
नई दिल्ली में आयोजित समारोह में फिल्म अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने ET के मंच पर CCL को यह सम्मान प्रदान किया। CCL की ओर से महाप्रबंधक एवं प्रमुख (CC&PR) आलोक कुमार गुप्ता तथा मैनेजर (CD) मयंक कश्यप ने पुरस्कार ग्रहण किया। कंपनी के अनुसार, यह सम्मान CCL के कॉर्पोरेट संचार और जनसंपर्क से जुड़े प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान को दर्शाता है।

कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और ब्रांडिंग पर जोर
CCL के मुताबिक, CMD निलेंदु कुमार सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कंपनी ने कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन, ब्रांडिंग और पब्लिक रिलेशंस के क्षेत्र में रचनात्मकता एवं नवाचार को बढ़ावा दिया है। इन पहलों का उद्देश्य कंपनी की कॉर्पोरेट पहचान को मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर CCL की सकारात्मक ब्रांडिंग को प्रभावी ढंग से स्थापित करना रहा है। कंपनी का कहना है कि बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप प्रिंट, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ संवाद को भी मजबूत किया गया है। इसके परिणामस्वरूप हाल के वर्षों में विभिन्न मीडिया माध्यमों में CCL से संबंधित समाचारों की दृश्यता और कवरेज में वृद्धि हुई है।

‘कबाड़ से कंचन’ से लेकर National PR Conclave तक कई पहल
CCL के CC&PR विभाग की ओर से संचार और ब्रांडिंग के क्षेत्र में कई रचनात्मक पहल की गई हैं। इनमें नए CCL लोगो और टैगलाइन की डिजाइनिंग एवं क्रियान्वयन, कोलकर्मियों के समर्पण को प्रदर्शित करने वाली वॉल म्यूरल पेंटिंग, ‘कबाड़ से कंचन’ और ‘War Against Wastage’ जैसी पहल शामिल हैं। इसके अलावा National PR Conclave और कोलकर्मियों के जज्बे को समर्पित Customized Postal Stamp (Special Cover Stamp) जैसी पहल भी विभाग की रचनात्मक गतिविधियों का हिस्सा रही हैं। इन अभियानों के जरिए कंपनी के कर्मचारियों, उसकी कार्य संस्कृति और संगठनात्मक पहचान को व्यापक स्तर पर सामने लाने का प्रयास किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर पहचान से बढ़ा उत्साह
CCL के अनुसार, Strategic Communication Leadership Award कंपनी की रचनात्मक सोच, प्रभावी संचार, नवाचार और कॉर्पोरेट ब्रांडिंग से जुड़े प्रयासों को मिली महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहचान है। कंपनी का मानना है कि यह उपलब्धि कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एवं पब्लिक रिलेशंस से जुड़े कर्मचारियों को भविष्य में और नए प्रयोग तथा प्रभावी संचार पहल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

- CCL के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस विभाग को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान, मिला Strategic Communication Leadership Award‘कबाड़ से कंचन’ से लेकर National PR Conclave तक कई पहल Ranchi/New Delhi: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग (CC&PR) को नई दिल्ली में आयोजित ET Business Excellence & Leadership Summit 2026 में प्रतिष्ठित ‘Strategic Communication Leadership Award’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विभाग की ओर से संचार, जनसंपर्क…
- भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली विनीमा धान बोलीं- ‘सर, मेरे घर में शौचालय नहीं’मंच से खिलाड़ी की मांग सुनकर विधायक के सामने आया गांव की बुनियादी सुविधाओं का सवाल सम्मान समारोह में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के सामने रखी मांग, विधायक ने तत्काल कार्रवाई का दिया भरोसा National News: हॉकी के मैदान पर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश और झारखंड का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी…
- रांची में ICAR-IIAB के हॉस्टल में PhD छात्र की संदिग्ध मौत, महाराष्ट्र का था निवासीRanchi News: खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी (ICAR-IIAB) के हॉस्टल परिसर में एक PhD छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रथमेश रायपुरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला था और संस्थान…
- कुकड़ू में 10 दिनों से बिजली संकट, 25 KVA ट्रांसफार्मर खराब; ग्रामीणों ने 100 KVA मांगाजिला परिषद उपाध्यक्ष और बिजली विभाग को दिया आवेदन कुकड़ू/सरायकेला-खरसावां: चांडिल अनुमंडल के कुकड़ू प्रखंड कार्यालय के नीचे लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले 10 दिनों से खराब है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले करीब दो महीनों से ट्रांसफार्मर में बार-बार खराबी आ रही है, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को लगातार बिजली संकट का सामना…
- थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों के मुद्दे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मिला प्रतिनिधिमंडल, सौंपी 9 सूत्री मांगेंथैलेसीमिया-सिकल सेल समेत रक्त विकारों के मुद्दे जनहित में प्राथमिकता पर: केशव महतो कमलेश Ranchi News: थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया, अप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित मरीजों और रक्तदान से जुड़े नीतिगत मुद्दों को लेकर एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को 9…


