हिरणपुर के प्राचीन मवेशी हटिया में पीसीसी सड़क निर्माण, ग्रामीणों में खुशी की लहर
Construction of a PCC road at Hiranpurहिरणपुर (पाकुड़):हिरणपुर के ऐतिहासिक और प्राचीन मवेशी हटिया में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह सड़क ग्राम जबरदहा महेशी हटिया मेन गेट से लेकर कमलघाटी मेन गेट तक बनाई जा रही है।
34.50 लाख रुपये की योजना स्वीकृत
ग्रामीण विकास प्रमंडल द्वारा 34.50 लाख रुपये की प्राक्कलित राशि से यह योजना स्वीकृत की गई है। कार्य संवेदक मो. जावेद अंसारी को मिला है। उन्होंने विभाग को भरोसा दिलाया है कि सड़क का निर्माण मजबूती और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा।

व्यापारियों और ग्रामीणों ने जताई खुशी
स्थानीय निवासी हलीम अंसारी, रवि कुमार और प्रकाश पंडित ने कहा कि सड़क बनने से हटिया परिसर में आने-जाने और मवेशी हाट लगाने में बड़ी सुविधा होगी। व्यापारियों ने भी बताया कि बरसात के दिनों में मवेशियों को लाने-ले जाने में भारी कठिनाई होती थी, लेकिन सड़क निर्माण के बाद इस परेशानी से निजात मिलेगी।
लंबे समय से ग्रामीणों की मांग
ग्रामीण समीर अंसारी और सगीर अंसारी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह काम लंबे समय से ग्रामीणों की आवश्यकता थी। सड़क बनने से न सिर्फ स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा बल्कि बाहर से आने वाले व्यापारी भी इससे काफी लाभान्वित होंगे।




