भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Amin Arrested

गारू प्रखंड में अमीन ₹7,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लातेहार (गारू): भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) पलामू प्रमंडल की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गारू प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदस्थापित अमीन मुनिदेव सिंह को ₹7,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जमीन संबंधित कार्य के एवज में मांगी थी घूस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अमीन ने एक व्यक्ति से उसके जमीन संबंधित कार्य को कराने के बदले ₹7,000 की रिश्वत की मांग की थी। इससे परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी पलामू प्रमंडल कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत की जांच के बाद जाल बिछाया
शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई का निर्णय लिया। तय रणनीति के तहत टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही अमीन मुनिदेव सिंह ने वादी से ₹7,000 की रिश्वत राशि ली, एसीबी की टीम ने मौके पर ही उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

whatsapp channel

Jever News Paper

आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू
गिरफ्तारी के दौरान सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *