कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी बन सकते हैं झारखंड पर्यटन का चेहरा

Brand Ambassador

रांची: झारखंड पर्यटन को नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा सकता है। राज्य सरकार महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड पर्यटन विभाग का ब्रांड एंबेसडर बनाने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में सरकार और धोनी के बीच जल्द ही एमओयू (MOU) पर हस्ताक्षर होने की संभावना जताई जा रही है।

हाल ही में धोनी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की गई थी। इसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई कि धोनी झारखंड पर्यटन से आधिकारिक तौर पर जुड़ सकते हैं।

पर्यटन को राष्ट्रीय–अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की योजना
पर्यटन विभाग ने राज्य के प्राकृतिक सौंदर्य, जलप्रपात, पहाड़, घने वन क्षेत्र और समृद्ध आदिवासी संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव भेजा था। जानकारी के अनुसार, धोनी ने इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है और अब औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

whatsapp channel

Jever News Paper

सरकार का मानना है कि धोनी की लोकप्रियता और विश्व स्तर की पहचान के जरिए झारखंड को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

पर्यटन स्थलों पर होगी वीडियो शूटिंग
योजना के तहत राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर धोनी के साथ प्रोमोशनल वीडियो शूट कराए जाएंगे। इन वीडियो को डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और विभिन्न प्रचार अभियानों के माध्यम से देश–विदेश में प्रसारित किया जाएगा।

resizone elanza

इससे झारखंड के पर्यटन स्थलों को नई ब्रांडिंग मिलेगी और पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

the-habitat-ad

रांची के बेटे धोनी, राज्य के लिए गर्व की बात
धोनी रांची के निवासी हैं और झारखंड की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने वाले सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं। ऐसे में उनका झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनना राज्यवासियों के लिए भी गर्व का विषय माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *