रांची में शीतलहरी का कहर, 5–6 जनवरी तक स्कूलों में पढ़ाई स्थगित

School Closed

Ranchi: रांची जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत रांची जिला अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में KG से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन कार्य 5 जनवरी 2026 से 6 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दिया गया है।

यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र झारखंड (रांची) द्वारा जारी विशेष मौसम बुलेटिन के बाद लिया गया है। बुलेटिन में रांची जिले को येलो जोन में रखते हुए शीतलहरी और अत्यधिक ठंड की संभावना जताई गई थी। इसी चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह आदेश जारी किया है।

परीक्षा को लेकर दी गई छूट
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में पहले से निर्धारित परीक्षाएं होनी हैं, तो विद्यालय प्रबंधन अपने विवेक से परीक्षा का आयोजन कर सकते हैं। इसके अलावा, कक्षा 10वीं और 12वीं के संचालन को लेकर विद्यालयों को परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने की छूट दी गई है।

whatsapp channel

Jever News Paper

सरकारी विद्यालयों की स्थिति
गौरतलब है कि रांची जिले के सरकारी विद्यालय पहले से ही शीतकालीन अवकाश के कारण 5 जनवरी तक बंद हैं।
6 जनवरी 2026 को सरकारी विद्यालय शिक्षकों के लिए खुले रहेंगे। इस दिन शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति eVV पोर्टल पर दर्ज करेंगे और विद्यालय से जुड़े गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों की सेहत को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और ठंड के इस दौर में सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें। शीतलहरी की आगे की स्थिति पर प्रशासन और मौसम विभाग की सतत निगरानी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *