JEE Mains 2025: सरला बिरला पब्लिक स्कूल रांची के छात्रों ने रचा सफलता का नया कीर्तिमान
sbps jee advance (1) रांची, 19 अप्रैल 2025: शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के प्रतिभाशाली छात्रों ने जेईई मेन्स 2025 में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। कई छात्रों ने 90 पर्सेंटाइल से ऊपर स्कोर कर जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए अपनी दावेदारी पक्की की है।
सबसे उल्लेखनीय प्रदर्शन सक्षम गोयल ने किया, जिन्होंने 99.87 पर्सेंटाइल हासिल कर पूरे स्कूल में टॉप किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने न केवल स्कूल को गर्वित किया है, बल्कि अन्य छात्रों को भी प्रेरणा दी है।
अन्य सफल छात्रों में शामिल हैं:
- शिवम मिश्रा – 98.81 पर्सेंटाइल
- रूपेश आनंद – 98.33 पर्सेंटाइल
- शान्वी स्नेहल – 95.92 पर्सेंटाइल
- अन्वेषा अग्रवाल – 94.90 पर्सेंटाइल
- वैष्णवी सिंह – 94.58 पर्सेंटाइल
- पलक बागला – 94.46 पर्सेंटाइल
- जयवर्धन जायसवाल – 94.30 पर्सेंटाइल
- यश कुमार सिंह – 92.90 पर्सेंटाइल
- मृत्युंजय अरमान – 91.21 पर्सेंटाइल
- अभिषेक कुमार आयुष – 90.13 पर्सेंटाइल

![]()
![]()
“हमारे छात्रों की यह उपलब्धि उनकी अथक मेहनत, माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। हम उन्हें जेईई एडवांस्ड के लिए ढेरों शुभकामनाएं देते हैं।” – परमजीत कौर, प्राचार्या , सरला बिरला पब्लिक,स्कूल.



