रांची का लापता छात्र हिमांशु मुंडा मिला, पुलिस ने परिवार को सौंपा

Himanshu Munda

माता-पिता से नाराज होकर रामगढ़ चला गया था, दो दिन से चल रही थी तलाश

रांची: रांची में पिछले दो दिनों से लापता डीएवी बरियातू स्कूल के छात्र हिमांशु मुंडा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस खबर के सामने आते ही परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस ने हिमांशु को बरामद करने के बाद उसके माता-पिता को थाना बुलाया और उसे उनके सुपुर्द कर दिया। हिमांशु के सुरक्षित मिलने से परिवार की चिंता अब खत्म हो गई है।

जानकारी के अनुसार, हिमांशु मुंडा अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर नाराज हो गया था। इसी नाराजगी में वह घर छोड़कर रामगढ़ चला गया था। उसे यह डर था कि घर लौटने पर उसकी पिटाई होगी, इसलिए वह वापस आने से बच रहा था।

Adiwasi Mahotsav

हिमांशु डीएवी बरियातू स्कूल का छात्र है और नौवीं कक्षा में पढ़ाई करता है। वह दीपाटोली क्षेत्र का निवासी है। उसके लापता होने के बाद से ही पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

happy Teacher Day

इस मामले में कुलदीप कुमार ने बताया कि छात्र को सकुशल बरामद कर लिया गया है और उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिवारिक विवाद के कारण ही वह घर छोड़कर चला गया था।

resizone elanza

Telegram channel

पुलिस की सक्रियता और तत्परता से यह मामला जल्द सुलझ गया, जिससे एक संभावित बड़ी घटना टल गई। इस घटना के बाद पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *