बुढा महादेव मंदिर प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम व छऊ नृत्य का भव्य आयोजन, दर्शक रातभर झूमते रहे

Tamar

तमाड़: प्रखंड क्षेत्र के सारजामडीह स्थित बुढा महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेले ने क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। शाम ढलते ही मंदिर परिसर रोशनी और संगीत से जगमगा उठा। कार्यक्रम की शुरुआत जमशेदपुर से आए विष्णु डांस ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई। खोरठा, बंगला और हिंदी गीतों पर कलाकारों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंच के सामने बैठे लोग तालियों और हूटिंग के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

मेले का शुभारंभ, उमड़ी भीड़
आयोजित मेले का उद्घाटन थाना प्रभारी प्रवीण मोदी ने फीता काटकर किया। मेले में स्थानीय दुकानों, झूलों और खाद्य स्टॉलों पर लोगों की भीड़ देर रात तक लगी रही। ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस कार्यक्रम ने पारिवारिक और सांस्कृतिक माहौल को जीवंत कर दिया।

WhatsApp Image 2026 02 19 at 10.52.59

छऊ नृत्य ने बांधा समां
देर रात आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। पश्चिम बंगाल से आए कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और मुखौटों के साथ जब मंच संभाला तो पूरा परिसर तालियों से गूंज उठा। छऊ की वीरता और पौराणिक कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग रातभर डटे रहे और सांस्कृतिक विरासत का आनंद लेते रहे।

whatsapp channel

Jever News Paper

छऊ नृत्य अखाड़ा का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि मृत्युंजय महतो ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पंच परगना क्षेत्र की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर है और छऊ नृत्य उसकी अमूल्य विरासत है। ऐसे आयोजन न केवल परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय आयोजन समिति और ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सामूहिक प्रयास से मंदिर प्रांगण में सुरक्षा, रोशनी और व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से संचालित किया गया। इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित किया कि तमाड़ क्षेत्र सांस्कृतिक परंपराओं को संजोने और उन्हें नई ऊर्जा देने में अग्रणी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *