गोड्डा:अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप के साथ एक गिरफ्तार

Bihar Smuggling

बिहार ले जाई जा रही थी अवैध शराब, लोचनी मोड़ पर पुलिस ने मारी छापेमारी

गोड्डा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोड्डा पुलिस को रविवार शाम बड़ी सफलता हाथ लगी। बसंतराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई लोचनी मोड़ पर गश्ती अभियान के दौरान की गई।

गुप्त सूचना पर चली बड़ी कार्रवाई
रविवार शाम करीब 6:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डेरमा मोड़ से कुर्मा जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति अवैध अंग्रेजी शराब लेकर बिहार जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने तत्काल एसपी के निर्देश पर लोचनी मोड़ पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया जिसके पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।

बिहार के बांका जिले का रहने वाला है गिरफ्तार तस्कर
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम कामदेव यादव, उम्र लगभग 45 वर्ष, पिता स्व. चितामन यादव, निवासी तिलवाड़ी थाना धोरैया जिला बांका (बिहार) बताया। आरोपी के काले रंग के बैग की तलाशी लेने पर विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद की गईं। जब उससे शराब के वैध कागजात मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

जब्त शराब और वाहन का विवरण

  • रॉयल स्टैग 375 ML – 39 बोतल
  • ब्लेंडर प्राइड 375 ML – 3 बोतल
  • मैक डॉवेल 375 ML – 3 बोतल
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (संख्या: BR10AK0153)
पुलिस ने मौके पर ही शराब की सभी बोतलों को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

resizone elanza

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
गोड्डा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। शराब माफियाओं पर लगातार नकेल कसी जा रही है और सीमावर्ती इलाकों में गश्ती अभियान को और तेज किया गया है ताकि अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाई जा सके। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में इसी प्रकार की सघन छापेमारी अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *