रांची समेत झारखंड-बिहार में आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी

Income Tax Raid

Ranchi : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने गुरुवार को झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ छापेमारी शुरू कर दी है। यह कार्रवाई केवल रांची तक सीमित नहीं है, बल्कि जमशेदपुर, हजारीबाग और बिहार के कुछ प्रमुख जिलों में भी आयकर विभाग की टीमें दबिश दे रही हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से व्यावसायिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

बाबा राइस मिल से जुड़े ठिकाने जांच के दायरे में
जानकारी के अनुसार यह छापेमारी बाबा राइस मिल से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर की जा रही है। रांची में कांके रोड, नगड़ी, हरमू, बरियातू और रातू रोड समेत कई स्थानों पर आयकर विभाग की टीमें जांच में जुटी हुई हैं।

सूत्रों के मुताबिक विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ बड़े व्यापारी अपनी वास्तविक आय छिपाकर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी कर रहे हैं। इसी इनपुट के आधार पर गुरुवार सुबह से कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई की गई।

2026 की पहली बड़ी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि वर्ष 2026 में आयकर विभाग की यह पहली बड़ी छापेमारी है। फिलहाल विभाग ने आधिकारिक तौर पर किसी व्यापारी या फर्म का नाम सार्वजनिक नहीं किया है। छापेमारी के दौरान टीमों द्वारा वित्तीय दस्तावेज, खातों का विवरण, लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य खंगाले जा रहे हैं। जांच के दायरे में आए व्यक्तियों और बरामद दस्तावेजों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Telegram channel

आयकर विभाग की यह कार्रवाई फिलहाल जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *