महिला जननांग ट्यूमर की आधुनिक पैथोलॉजी पर रांची में जुटे विशेषज्ञ, निदान और उपचार पर मंथन
देश के विभिन्न हिस्सों से विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा
इंटरैक्टिव पैनल चर्चा में चिकित्सकीय पहलुओं पर मंथन
Ranchi: रांची कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर में शुक्रवार को “महिला जननांग पथ के ट्यूमर में पैथोलॉजी के नवीनतम अपडेट” विषय पर वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में झारखंड और बिहार के ऑन्कोपैथोलॉजिस्ट, मॉलिक्यूलर पैथोलॉजी विशेषज्ञ, चिकित्सक और स्नातकोत्तर प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को रांची ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी का भी समर्थन प्राप्त हुआ। सम्मेलन में महिला जननांग पथ से जुड़े ट्यूमर के निदान, आधुनिक पैथोलॉजी तकनीकों और उपचार की दिशा में बदलती वैज्ञानिक पद्धतियों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।
आधुनिक पैथोलॉजी की भूमिका पर चर्चा
सम्मेलन के वैज्ञानिक सत्र में महिला जननांग पथ के ट्यूमर के निदान, इम्यूनोहिस्टोकेमिस्ट्री और मॉलिक्यूलर वर्गीकरण में हो रही नवीनतम प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बताया कि आधुनिक ऑन्कोपैथोलॉजी में बीमारी की पहचान के साथ-साथ ट्यूमर की विशेषताओं को बेहतर ढंग से समझने के लिए विभिन्न उन्नत जांच तकनीकों का उपयोग महत्वपूर्ण हो रहा है। सम्मेलन में व्यक्तिगत उपचार की दिशा में पैथोलॉजी की बढ़ती भूमिका पर भी चर्चा की गई।
देश के विभिन्न हिस्सों से विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम के वैज्ञानिक सत्र में मुंबई स्थित सेंटर ऑफ ऑन्कोपैथोलॉजी की विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा प्रभुदेसाई, डॉ. विनिता पंत, डॉ. विनिता पांडेय और डॉ. पूर्वा गुर्जर ने हिस्सा लिया। इसके अलावा तिरुपति स्थित SVICCAR की कंसल्टेंट ऑन्कोपैथोलॉजिस्ट डॉ. कीर्थी सुधा ने भी सम्मेलन में विषय से संबंधित वैज्ञानिक पहलुओं पर जानकारी साझा की। विशेषज्ञों ने महिला जननांग पथ के ट्यूमर की पैथोलॉजिकल जांच में सामने आ रहे नए वैज्ञानिक बदलावों और उनके चिकित्सकीय महत्व पर चर्चा की।
इंटरैक्टिव पैनल चर्चा में चिकित्सकीय पहलुओं पर मंथन
सम्मेलन के दौरान एक इंटरैक्टिव पैनल चर्चा का भी आयोजन किया गया। इसका संचालन रांची कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. गौतम कुमार शरण ने किया। पैनल चर्चा में डॉ. कुमार सौरभ, डॉ. आफताब आलम, डॉ. अभिनव शेखर, डॉ. ब्यूटी बनर्जी और डीन डॉ. पूर्णिमा मैगी ने विभिन्न चिकित्सकीय एवं पैथोलॉजिकल पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. अमितेश आनंद, डॉ. रजनीगंधा टुडू, डॉ. दीपक कुमार और डॉ. सचेंद्र पाल सिंह की भी भागीदारी रही।
स्नातकोत्तर छात्रों ने प्रस्तुत किए केस
सम्मेलन में स्नातकोत्तर छात्रों द्वारा विभिन्न केस प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किए गए। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को वास्तविक चिकित्सकीय मामलों के संदर्भ में पैथोलॉजी और ऑन्कोलॉजी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा का अवसर मिला। बिहार और झारखंड के विभिन्न संस्थानों से आए स्नातकोत्तर प्रशिक्षुओं और कार्यरत पैथोलॉजिस्टों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की।
ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान का मंच
कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. गौतम कुमार शरण के मार्गदर्शन में किया गया। डॉ. सुप्रिया प्रसाद और डॉ. आशा लता कुजूर आयोजन सचिव रहीं। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन का उद्देश्य महिला जननांग पथ के ट्यूमर के निदान और उपचार से जुड़े पैथोलॉजी क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास से चिकित्सकों एवं प्रशिक्षुओं को परिचित कराना था।
साथ ही विशेषज्ञों, चिकित्सकों और पैथोलॉजिस्टों के बीच ज्ञान एवं अनुभव का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा। आयोजकों के मुताबिक, सम्मेलन ने आधुनिक ऑन्कोपैथोलॉजी के समकालीन विषयों पर अकादमिक चर्चा के लिए एक मंच उपलब्ध कराया।
- भूषण बाड़ा POCSO केस में बड़ा मोड़! दिलीप तिर्की की हिरासत की खबर पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल, पुलिस से मांगा जवाबबाबूलाल मरांडी ने पुलिस से मांगी स्थिति स्पष्ट करने की मांग रांची: सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े POCSO मामले में एक बार फिर सियासी और पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद गहराता दिख रहा है। पीड़िता के दादा की शिकायत पर सिमडेगा के पाकरटांड़ थाना में दर्ज मामले में नामजद आरोपी दिलीप तिर्की…
- रामगढ़ में कोयला चोरों का दुस्साहस, CCL गार्ड और पुलिस पर हमला कर जब्त बाइक छुड़ाईकर्मा कोलियरी में कार्रवाई के दौरान हुई घटना, दर्जनों जब्त मोटरसाइकिल लेकर भागे हमलावर गिरफ्तार युवक को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने चेक पोस्ट किया जाम रामगढ़ : रामगढ़ जिले में कोयला चोरी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कोयला चोरों के दुस्साहस का मामला सामने आया है। सीसीएल के सुरक्षा कर्मियों और कुज्जू ओपी पुलिस…
- रांची एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय बनाने की कवायद तेज, DC मंजूनाथ भजन्त्री ने विकास परियोजना की समीक्षा कीचहारदीवारी निर्माण, अतिक्रमण हटाने, सड़क डायवर्सन और बिजली लाइन शिफ्टिंग को समयसीमा में पूरा करने का निर्देश अधिग्रहित जमीन के नामांतरण की भी हुई समीक्षा रांची | मुनादी लाइव: बिरसा मुंडा विमानपत्तन, रांची को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से जोड़ने और यहां से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारियां…
- स्थापना दिवस पखवाड़ा: किशोरी सशक्तीकरण से हरित झारखंड तक, राज्यभर में विकास की विविध पहलकिशोरियों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह पखवाड़े के तहत बुधवार को राज्यभर में शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण, कृषि, स्वच्छता और जनकल्याण से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। ‘विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ थीम के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में किशोरियों से लेकर…
- IITF-2026 में छाया रांची स्मार्ट सिटी मॉडल! 469 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगी राजधानी की तस्वीर656.3 एकड़ में विकसित हो रही ग्रीनफील्ड टाउनशिप नई दिल्ली: भारत मंडपम, नई दिल्ली में चल रहे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पवेलियन में प्रदर्शित रांची स्मार्ट सिटी का मॉडल खास तौर पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। आधुनिक शहरी नियोजन, स्मार्ट…







