चाईबासा में नक्सलियों का तांडव, मोबाइल टावर को लगाई आग

Chaibasa Naxalite Attack

Chaibasa: झारखंड में नक्सलियों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी का एहसास कराया है। जिले के हरपुर प्रखंड के जराइकेला थाना क्षेत्र स्थित कोलबोंगा गांव में शनिवार रात हथियारबंद नक्सलियों ने मोबाइल टावर पर हमला कर उसे आग के हवाले कर दिया। इस घटना में लाखों रुपये के उपकरण जलकर राख हो गए हैं।

जनरेटर और बैटरी बैंक को बनाया निशाना
मिली जानकारी के अनुसार, दर्जनों की संख्या में पहुंचे नक्सलियों ने सबसे पहले मोबाइल टावर को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद उन्होंने जनरेटर, बैटरी बैंक, इलेक्ट्रॉनिक वायर और अन्य जरूरी उपकरणों में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि डीजी सेट, बैटरी बैंक और वायर कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गए।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल
रात के सन्नाटे में इस नक्सली हमले ने स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि नक्सली भारी संख्या में आए थे और उन्होंने किसी को भी पास आने नहीं दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क ठप हो गया है, जिससे संचार व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।

पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम पहुंची मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि नक्सलियों ने योजनाबद्ध तरीके से मोबाइल टावर को निशाना बनाया था। आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

munadi live whattsapp banne.jpg

नक्सल प्रभावित इलाकों में बुनियादी ढांचे पर इस तरह के हमले से सरकार की विकास योजनाओं को सीधा झटका लगता है। संचार व्यवस्था ठप होने से न केवल ग्रामीणों को परेशानी हो रही है, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।

resizone elanza

Telegram channel

चाईबासा में नक्सलियों ने मोबाइल टावर में आग लगाकर लाखों रुपये के उपकरण जला डाले। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस सर्च ऑपरेशन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *