tulsyan

लातेहार में पुलिस की बड़ी सफलता, PLFI के दो उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार; हिंसक वारदात की थी तैयारी

PLFI militants arrested

लातेहार: झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पीएलएफआई (PLFI) के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों उग्रवादी बालूमाथ क्षेत्र में किसी हिंसक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दोनों को हथियार और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान संजय सिंह और मोहम्मद शहजाद के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लोहरदगा जिले के निवासी बताए गए हैं।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल
लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI के कुछ उग्रवादी बाइक से चंदवा से बालूमाथ की ओर जा रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर डीएसपी उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने संभावित मार्ग पर घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की।

पुलिस को देखकर भागने लगे दोनों आरोपी
पुलिस के अनुसार, बालूमाथ थाना क्षेत्र के मकइयाटांड़ पुलिस पिकेट के पास चंदवा की ओर से बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सुरक्षा बलों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने स्वयं को PLFI संगठन का सदस्य बताया।

DAV NANDRAJ

PLFI कमांडर बादल के निर्देश पर जा रहे थे
डीएसपी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे PLFI कमांडर बादल के निर्देश पर बालूमाथ क्षेत्र में दहशत फैलाने और हिंसक घटना को अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, संगठन का उद्देश्य इलाके में भय का माहौल बनाकर लेवी वसूली करना था। हालांकि, समय रहते पुलिस की कार्रवाई से उनकी योजना विफल हो गई।

happy Teacher Day

हथियार और चोरी की बाइक बरामद
गिरफ्तार उग्रवादियों के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया एक देसी पिस्टल,जिंदा कारतूस, चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हथियार और बाइक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए और बाइक चोरी की घटना किस थाना क्षेत्र से जुड़ी है।

resizone-elanza
rlifecare

नेटवर्क की भी होगी जांच
पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर PLFI के नेटवर्क, हथियार आपूर्ति, लेवी वसूली और संगठन के अन्य सक्रिय सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे और भी कार्रवाई की जा सकती है।

इन पुलिस अधिकारियों की रही अहम भूमिका
इस अभियान में डीएसपी उमेश कुमार सिंह के अलावा बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, बरियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान, सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार और अभिमन्यु कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में उग्रवाद और लेवी वसूली के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *