कोडरमा में कांवरिया बस हादसा: 3 की मौत, 15 घायल; चालक को आई झपकी

Koderma Bus Accident
dipika pandey sing
दीपक कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ घाटों
द हॉप मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रांची रोड मरार रामगढ़
बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग लिमिटेड इंडस्ट्रीज एरिया मरार रामगढ़
मां तारा सेवा समिति
मां सेवा यतन हॉस्पिटल
रजरप्पा थाना प्रभारी श्री कृष्ण कुमार
रमेश रविदास
रमेश सिंह
राधा गोविंद यूनिवर्सिटी लाल की घाटी रामगढ़
रोटरी रामगढ़ सिटी के पूर्व अध्यक्ष श्री आदर्श चौधरी
रोटेरियन हरीश चौधरी
होटल सम्राट गोला रोड
होटल तेजस
होटल ट्रीट थाना चौक रामगढ़

कोडरमा: सावन के पवित्र महीने में बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए निकली कांवरियों की धार्मिक यात्रा शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में बदल गई। देवघर से राजगीर जा रही कांवरियों से भरी बस कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 कांवरिया गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पोखरडीहा मोड़ के पास ट्रक से टकराई बस
हादसा देवघर-नवादा मुख्य मार्ग पर पोखरडीहा मोड़ के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बस में करीब 45 कांवरिया सवार थे। बताया जा रहा है कि बस नेपाल से कांवरियों को लेकर देवघर पहुंची थी। बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ के दर्शन के बाद गुरुवार रात बस राजगीर की ओर रवाना हुई। शुक्रवार की अहले सुबह जब बस सतगावां थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी चालक को अचानक झपकी आ गई। इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

ccl.psd
Cambrian public school
RKDF University
Sarla Birla school
Vedanta iron steel
आशुतोष सिंह कुज्जू थाना प्रभारी
झारखंड हॉस्पिटल
डीड राइटर रामगढ़
डॉ इरफान अंसारी
थेरेपी वर्ल्ड स्पा
बागड़िया ब्रदर श्याम कंपलेक्स
प्रो केयर डेंटल क्लिनिक
पॉली डॉग हॉस्पिटल रांची
न्यू रामगढ़ टेंट हाउस
निवेदक श्री सदानंद कुमार
निवेदक नवीन प्रकाश पांडे थाना प्रभारी रामगढ़ थाना

टक्कर इतनी जोरदार कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई कांवरिया बस के अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सेंट्रल हार्डवेयर
सतीश गुप्ता
श्री शंकर मिश्रा
श्री पंकज कुशवाहा
श्री कृष्ण विद्या मंदिर
श्री आजाद सिंह

स्थानीय लोगों के साथ पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बस में फंसे कांवरियों को बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों और अन्य यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कांवरियों को सदर अस्पताल कोडरमा रेफर किया गया।

munadi live whattsapp banne.jpg

हादसे में एक बच्चे समेत 3 की मौत
इस दर्दनाक हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में 10 वर्षीय शिवम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायलों ने सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में करीब 15 कांवरियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है।

resizone elanza

Telegram channel

नेपाल से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को आए थे कांवरिया
थाना प्रभारी के अनुसार बस नेपाल से कांवरियों को लेकर देवघर गई थी। करीब चार दिन पहले कांवरियों का जत्था देवघर पहुंचा था। बाबा बैद्यनाथ धाम में दर्शन और जलाभिषेक के बाद बस बासुकीनाथ से राजगीर के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया।

चालक की झपकी बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस चालक को नींद की झपकी आना बताई जा रही है। रातभर यात्रा करने के बाद सुबह के समय चालक को नींद आने से बस का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हालांकि हादसे के कारणों की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

सावन की यात्रा में पसरा मातम
जिस धार्मिक यात्रा में कांवरिए बाबा भोलेनाथ के दर्शन और पूजा के बाद अपने घर लौट रहे थे, वही यात्रा अचानक मातम में बदल गई। हादसे की खबर के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है, जबकि घायल कांवरियों का अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *