झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी गणित तेज

Jharkhand Assembly

INDIA ब्लॉक के भीतर सीट शेयरिंग पर सवाल, कांग्रेस ने ठोकी दावेदारी

Ranchi : झारखंड से राज्यसभा की छह सीटों पर प्रतिनिधित्व होता है और हर दो वर्ष में दो सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाती है। वर्ष 2026 में झारखंड से दो नए राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया आने वाले महीनों में शुरू होगी। इससे पहले ही राज्य की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गई है।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से राज्यसभा की एक सीट पहले से ही खाली है, वहीं दीपक प्रकाश का कार्यकाल जून महीने में समाप्त होने वाला है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि झारखंड से दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे।

कांग्रेस ने शुरू की दावेदारी
हालांकि राज्यसभा चुनाव में अभी कुछ महीनों का समय है, लेकिन झारखंड कांग्रेस ने दो में से एक सीट पर अपनी दावेदारी अभी से जतानी शुरू कर दी है। 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद INDIA ब्लॉक के पास इतना संख्या बल है कि वह दोनों प्रत्याशियों को आसानी से जीत दिला सकता है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) एक सीट कांग्रेस के साथ साझा करेगा या दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की रणनीति बनाएगा।

whatsapp channel

Jever News Paper

विधानसभा में INDIA ब्लॉक की मजबूत स्थिति
81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में INDIA ब्लॉक के पास कुल 56 विधायक हैं—

  • JMM: 34
  • कांग्रेस: 16
  • RJD: 4
  • CPI (ML): 2
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

राज्यसभा में एक उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए 27+1 वोट की जरूरत होती है, जो INDIA ब्लॉक के पास आराम से मौजूद है। ऐसे में दोनों सीटें INDIA ब्लॉक के खाते में जाना तय मानी जा रही हैं।

resizone elanza

टकराव की असली वजह
मामला यहीं आकर फंसता है कि 34 विधायक वाली JMM क्या 16 विधायक वाली कांग्रेस को एक सीट देने को तैयार होगी? अगर JMM दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारती है, तो इसका राज्य की गठबंधन राजनीति पर साइड इफेक्ट पड़ सकता है। खासकर तब, जब NDA की स्थिति बेहद कमजोर है।

the-habitat-ad

NDA की स्थिति
NDA के पास कुल 24 विधायक हैं—

  • BJP: 21
  • LJP (R): 1
  • AJSU: 1

इस संख्या बल के साथ NDA एक भी राज्यसभा उम्मीदवार को जिताने की स्थिति में नहीं है। इसके बावजूद भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक का कहना है कि अभी चुनाव में समय है और राजनीति में पल-पल हालात बदलते हैं।

JMM का रुख
JMM के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि पार्टी की इच्छा है कि दोनों सीटों पर JMM का उम्मीदवार राज्यसभा जाए। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम फैसला पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेना है।

कांग्रेस का स्पष्ट दावा
कांग्रेस की ओर से प्रवक्ता जगदीश साहू ने साफ कहा कि

“हमारे 16 विधायक हैं, हम गठबंधन के बड़े सहयोगी हैं। राज्यसभा की एक सीट पर हमारा हक बनता है।”

वहीं केशव महतो कमलेश, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने भी कहा कि JPCC की इच्छा है कि इस बार झारखंड से कांग्रेस का प्रतिनिधि राज्यसभा पहुंचे, हालांकि अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान करेगा।

अभी राज्यसभा में झारखंड का दलगत समीकरण
फिलहाल झारखंड से राज्यसभा के छह सदस्यों में—

JMM: महुआ माजी, सरफराज अहमद
BJP: डॉ. प्रदीप वर्मा, दीपक प्रकाश, आदित्य साहू शामिल हैं।
दीपक प्रकाश का कार्यकाल जून में समाप्त होने और शिबू सोरेन की सीट खाली होने के कारण राज्यसभा चुनाव अब पूरी तरह सियासी एजेंडे में आ चुका है।

राज्यसभा चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर INDIA ब्लॉक के भीतर की खींचतान आने वाले महीनों में झारखंड की राजनीति को नई दिशा दे सकती है। अब सबकी नजर इस पर है कि JMM और कांग्रेस के बीच सहमति बनती है या टकराव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *