...

दावोस में हेमंत सोरेन–वेलस्पन बैठक, झारखंड में ₹300 करोड़ निवेश का प्रस्ताव

Jharkhand Economy

Ranchi : World Economic Forum दावोस के दौरान झारखंड के औद्योगिक विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और Welspun World के संस्थापक एवं चेयरमैन बी.के. गोयनका के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में वेलस्पन वर्ल्ड की ओर से झारखंड में लगभग ₹300 करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर सहमति बनी।

पीवीसी आधारित प्लास्टिक उद्योग में निवेश की संभावना
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य प्रतिनिधिमंडल ने वेलस्पन के प्रतिनिधियों को देवघर में प्रस्तावित प्लास्टिक पार्क की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही यह बताया गया कि झारखंड में पीवीसी आधारित प्लास्टिक उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण और बुनियादी ढांचा उपलब्ध है।

निवेश प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से वेलस्पन वर्ल्ड की टीम शीघ्र ही झारखंड का दौरा करेगी। इस दौरान स्थल निरीक्षण और विस्तृत अध्ययन कर निवेश की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Adiwasi Mahotsav

क्रिटिकल मिनरल्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी रुचि
वेलस्पन वर्ल्ड ने झारखंड में केवल प्लास्टिक उद्योग ही नहीं, बल्कि क्रिटिकल मिनरल्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी निवेश की संभावनाओं में रुचि दिखाई है। राज्य प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी को

  • धनबाद स्थित लॉजिस्टिक पार्क
  • राज्यभर में उपलब्ध वेयरहाउसिंग और स्टोरेज सुविधाओं
  • परिवहन और कनेक्टिविटी से जुड़ी संभावनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
happy Teacher Day

दोनों पक्षों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि निरंतर संवाद बनाए रखते हुए इन निवेश प्रस्तावों को जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।

resizone elanza

Telegram channel

रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार
यह बैठक झारखंड को औद्योगिक निवेश के उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। वेलस्पन वर्ल्ड का प्रस्तावित निवेश न केवल राज्य में रोजगार सृजन को बढ़ावा देगा, बल्कि आर्थिक विकास और औद्योगिक विविधीकरण को भी नई गति प्रदान करेगा।

राज्य सरकार का मानना है कि इस तरह के निवेश से झारखंड वैश्विक निवेश मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.