झारखंड को केंद्र से बड़ी सौगात: 11 डेटा एवं AI लैब्स की मंजूरी, 2 AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी मिलेंगे

AI lab jharkhand

10,371 करोड़ रुपये के मिशन से बदलेगी AI की तस्वीर

सांसद परिमल नथवाणी ने उठाया था सवाल

शोध और नवाचार को बढ़ावा, मिलीं 8 AI फेलोशिप

रांची: झारखंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा साइंस के क्षेत्र में बड़ा विकास होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने इंडियाAI मिशन के तहत राज्य के आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में 11 डेटा एवं AI लैब्स स्थापित करने की मंजूरी दी है। इनमें से 6 संस्थानों की पहचान भी कर ली गई है। यह जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्यसभा में सांसद परिमल नथवाणी के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

युवाओं को मिलेगा AI और डेटा साइंस का प्रशिक्षण
केंद्र सरकार के अनुसार ये लैब्स IndiaAI FutureSkills Pillar के तहत स्थापित की जाएंगी। यहां विद्यार्थियों और युवाओं को AI, डेटा एनोटेशन, डेटा क्यूरेशन और एप्लाइड डेटा साइंस जैसे आधुनिक तकनीकी विषयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य राज्य में भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करना है।

झारखंड को मिले 2 AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
इसी के साथ IndiaAI Startup Financing Pillar के तहत झारखंड को दो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (AI-CoEs) भी प्रदान किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से राज्य में AI आधारित नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलेगी। साथ ही स्टार्टअप्स, MSME और शैक्षणिक संस्थानों को तकनीकी और नवाचार संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Adiwasi Mahotsav

शोध और नवाचार को बढ़ावा, मिलीं 8 AI फेलोशिप
इंडियाAI मिशन के फ्यूचर स्किल्स कार्यक्रम के तहत झारखंड को अब तक 8 AI फेलोशिप प्रदान की गई हैं। इनमें 2 स्नातक स्तर और 6 पीएचडी अनुसंधान फेलोशिप शामिल हैं। इन फेलोशिप का उद्देश्य AI रिसर्च को बढ़ावा देना और देश में मजबूत AI प्रतिभा तैयार करना है। [1]

happy Teacher Day
happy Teacher Day

10,371 करोड़ रुपये के मिशन से बदलेगी AI की तस्वीर
केंद्र सरकार ने 7 मार्च 2024 को 10,371.92 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ IndiaAI Mission को मंजूरी दी थी। यह मिशन सात प्रमुख स्तंभों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है, जिनमें IndiaAI Compute, Foundation Models, AIKosh Dataset Platform, Application Development Initiative, FutureSkills, Startup Financing और Safe & Trusted AI शामिल हैं। इसके अलावा IndiaAI Application Development Initiative (IADI) के तहत विभिन्न क्षेत्रों में 11 राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंज भी शुरू किए गए हैं।

resizone elanza

Telegram channel

सांसद परिमल नथवाणी ने उठाया था सवाल
राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने केंद्र सरकार से पूछा था कि झारखंड में गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि और आपदा प्रबंधन के क्षेत्रों में AI तकनीक को बढ़ावा देने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। इसके जवाब में केंद्र सरकार ने राज्य के लिए स्वीकृत AI परियोजनाओं और पहलों की विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *