...
Durga Puja
tulsyan

दशम फॉल में बड़ा हादसा: मधुबनी का युवक डूबा, दोस्तों के साथ आया था घूमने

Dasham Falls accident

रांची: राजधानी रांची स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशम फॉल में रविवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बिहार के मधुबनी जिले से आया एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल युवक की तलाश जारी है।

मृतक की पहचान मधुबनी निवासी रोशन कुमार के रूप में
पुलिस ने मृतक की पहचान 37 वर्षीय रोशन कुमार, पिता दिनेश ठाकुर, निवासी कालिका रामनगर, मधुबनी (बिहार) के रूप में की है। रोशन वर्तमान में रांची के पिस्का मोड़ के पास पंडरा स्थित रवि स्टील में काम करता था। वह रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे अपने पांच दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से दशम फॉल घूमने पहुंचा था।

चट्टान पार करते वक्त फिसला पैर, बह गया तेज धारा में
पुलिस सूत्रों के अनुसार, रोशन और उसके दोस्त फॉल के करीब नहा रहे थे। नहाने के दौरान रोशन फॉल से करीब एक किलोमीटर ऊपर निर्जन इलाके की तरफ चट्टान पार कर चला गया। लौटते समय उसका पैर फिसल गया और वह पानी के तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने जब काफी देर तक उसे नहीं देखा तो उन्होंने तुरंत पर्यटक मित्रों को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने भी युवक को तलाशने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण खोजबीन में दिक्कत आई।

shrawani mela

पुलिस और SDRF टीम ने शुरू की तलाशी
घटना की सूचना मिलते ही दशम फॉल थाना प्रभारी प्रशांत गौरव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात में ही तलाशी अभियान शुरू हुआ, लेकिन अंधेरा और पानी का तेज बहाव होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। पुलिस ने कहा कि सोमवार सुबह से फिर से तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा। फिलहाल SDRF और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।

happy Teacher Day

बार-बार चेतावनी के बावजूद पर्यटक करते हैं लापरवाही
दशम फॉल में हर साल कई पर्यटक पानी के तेज बहाव में बह जाते हैं। प्रशासन और पर्यटक मित्रों की ओर से बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद कई लोग चट्टानों के ऊपर चले जाते हैं या सुरक्षा घेरे को पार कर लेते हैं। यही लापरवाही कई बार जानलेवा साबित होती है।

resizone-elanza
rlifecare

परिवार में मचा कोहराम, दोस्तों से पूछताछ
घटना की जानकारी मिलते ही रोशन के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। परिवार मधुबनी से रांची के लिए रवाना हो गया है। पुलिस ने रोशन के साथ आए सभी पांच दोस्तों से पूछताछ शुरू की है, ताकि हादसे के हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके।

पुलिस ने पर्यटकों से की अपील
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दशम फॉल जैसे खतरनाक पर्यटन स्थलों पर सावधानी बरतें, चट्टानों को पार न करें और सुरक्षा घेरे में ही रहें। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। दशम फॉल में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और सतर्कता की ज़रूरत को सामने ला दिया है। रोशन कुमार की तलाश जारी है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.