Durga Puja
tulsyan

NTPC Electron Quiz 2025 का रांची में क्षेत्रीय चरण संपन्न, XLRI जमशेदपुर की टीम विजेता घोषित

NTPC Electron Quiz

मुनादी LIVE : रांची में आज आयोजित एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2025 का क्षेत्रीय चरण उत्साह, ज्ञान और प्रतिस्पर्धा से भरपूर माहौल के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (NML) द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य युवा प्रतिभाओं में बौद्धिक जिज्ञासा, नवाचार, तकनीकी समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता को मजबूत करना है।

इस आयोजन में झारखंड के अग्रणी इंजीनियरिंग, प्रबंधन और तकनीकी संस्थानों की 57 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने तकनीक, ऊर्जा, पर्यावरण, विज्ञान, उद्योग, अर्थव्यवस्था और समसामयिक विषयों पर उच्च स्तर का ज्ञान प्रदर्शित किया।

एक्सएलआरआई जमशेदपुर की टीम ने जीता प्रथम स्थान
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद अनीकेत वर्मा और चिराग चैतन्य (XLRI Jamshedpur) की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विष्रुत राणा और सृष्टि सोनी (XLRI Jamshedpur) द्वितीय स्थान पर रहे। जान्हवी ओझा और दिव्यांश सिंह (BIT Mesra) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एनटीपीसी की ओर से विजेताओं को ₹60,000 (प्रथम स्थान), ₹30,000 (द्वितीय स्थान), ₹20,000 (तृतीय स्थान) प्रदान किए गए। इसके अलावा चौथे से छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को ₹8,000 का प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

WhatsApp Image 2025 11 22 at 17.11.21 1
shrawani mela

एनटीपीसी के शीर्ष अधिकारियों ने दी बधाई
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवीन जैन, CEO—NTPC Mining Ltd एवं Regional Executive Director (Coal Mining) ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा—

happy Teacher Day

“जीत और हार खेल का हिस्सा हैं। इलेक्ट्रॉन क्विज़ का उद्देश्य युवाओं में जिज्ञासा जगाना, तकनीक के प्रति रुचि बढ़ाना और भविष्य के नवाचारकर्ताओं को प्रेरित करना है।”

resizone-elanza
rlifecare

राष्ट्रीय सेमीफाइनल के लिए दो टीमों ने क्वालीफाई किया
इस प्रतियोगिता के तहत सफल रही शीर्ष दो टीमें— एक्सएलआरआई जमशेदपुर (टीम 1) और एक्सएलआरआई जमशेदपुर (टीम 2) ने एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2025–26 के राष्ट्रीय सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। सेमीफाइनल 18 दिसंबर 2025 को नोएडा में आयोजित होगा। वहीं सेमीफाइनल में सफल टीमें 19 दिसंबर 2025 को होने वाले राष्ट्रीय फाइनल में हिस्सा लेंगी।

एनटीपीसी की पहल को मिली सराहना
प्रतिभागियों और अतिथियों ने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था, क्विज़ के उच्च स्तर, विषयों की विस्तृत रेंज और संचालन शैली के लिए एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड और क्विज़ मास्टर गौतम बोस की प्रशंसा की। यह शैक्षिक आयोजन न सिर्फ विद्यार्थियों के ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर भी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *