पश्चिम बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड का आरोपी मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार

Shubhendu Adhikari PA Murder Case

हरिद्वार से दिल्ली भागते समय दबोचा गया आरोपी

मुनादी लाइव : West Bengal के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को दिल्ली CBI और Muzaffarnagar Police की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश के छपार टोल प्लाजा से पकड़ा। जानकारी के अनुसार आरोपी हरिद्वार से दिल्ली की ओर भाग रहा था। तड़के सुबह हाईवे पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया।

टोल प्लाजा पर हुई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि राजकुमार सिंह मूल रूप से बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र का रहने वाला है। वह अपने परिवार के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान करने गया था और वहीं से वापस लौट रहा था। जांच एजेंसियों को लगातार उसकी लोकेशन हरिद्वार और मुजफ्फरनगर क्षेत्र में मिल रही थी। इसके बाद CBI टीम ने छपार पुलिस के साथ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर वाहनों की सघन जांच शुरू की।

इसी दौरान एक कार में सवार राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से टोल प्लाजा पर अफरातफरी मच गई।

कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को छपार पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। इसके बाद Central Bureau of Investigation (CBI) की टीम उसे 24 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लेकर चली गई। जांच एजेंसियां अब उससे पूछताछ कर हत्या की साजिश और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हैं।

munadi live whattsapp banne.jpg

छह मई को हुई थी चंद्रनाथ रथ की हत्या
चंद्रनाथ रथ की हत्या 6 मई की रात कोलकाता के मध्यमग्राम इलाके में हुई थी। बताया गया कि वह अपनी स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे, तभी हमलावरों ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद बाइक और कार सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। सीने और पेट में कई गोलियां लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।

resizone elanza

Telegram channel

‘सुपारी किलिंग’ एंगल से जांच
जांच एजेंसियों का मानना है कि यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि हमलावर कई दिनों से चंद्रनाथ रथ की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। पुलिस इस मामले की जांच पेशेवर ‘सुपारी किलिंग’ के एंगल से कर रही है। इससे पहले एटीएस और CBI की संयुक्त टीम तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

कई बड़े खुलासों की उम्मीद
राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी को इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड की बड़ी कड़ी माना जा रहा है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि हत्या की साजिश किसने रची, फंडिंग कहां से हुई और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *