अब बच्चों के हाथ में अपना UPI! Paytm ने लॉन्च किया ‘Pocket Money’ फीचर
Paytm ने लॉन्च किया ‘Pocket Money’ फीचर
मुनादी लाइव : Paytm ने सोमवार 18 मई को एक नया फीचर ‘Paytm Pocket Money’ लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से अब बिना बैंक अकाउंट वाले टीनेजर्स भी आसानी से UPI पेमेंट कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक इस सुविधा के जरिए माता-पिता या परिवार के सदस्य बच्चों के खर्च पर नजर रखने के साथ-साथ ट्रांजैक्शन लिमिट भी तय कर सकेंगे।
अब नहीं मांगना पड़ेगा माता-पिता का फोन
Paytm का कहना है कि अब टीनेजर्स को छोटी-छोटी पेमेंट के लिए माता-पिता का फोन मांगने, OTP पूछने या QR कोड शेयर कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बच्चे अपने मोबाइल फोन से सीधे स्कूल-कॉलेज कैंटीन, मेट्रो, कैब, मोबाइल रिचार्ज और शॉपिंग जैसी रोजमर्रा की पेमेंट कर सकेंगे।
NPCI के UPI Circle सिस्टम पर आधारित फीचर
यह फीचर National Payments Corporation of India (NPCI) के UPI Circle सिस्टम पर आधारित है। इसमें परिवार का कोई भी प्राइमरी UPI यूजर अपने बैंक अकाउंट से टीनेजर को सेकेंडरी यूजर के रूप में जोड़ सकता है। इसके बाद बच्चा उसी अकाउंट से तय लिमिट के अंदर UPI ट्रांजैक्शन कर सकेगा।
कितनी होगी ट्रांजैक्शन लिमिट?
Paytm Pocket Money फीचर में सुरक्षा और नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए कई लिमिट तय की गई हैं।
- एक बार में अधिकतम ₹5,000 तक पेमेंट
- महीनेभर में कुल ₹15,000 तक खर्च की सीमा
- सेटअप के पहले 30 मिनट तक ₹500 की सीमा
- पहले 24 घंटे में ₹5,000 तक खर्च की अनुमति
इसके अलावा सुरक्षा के लिए डिवाइस लॉक अनिवार्य होगा और पैरेंट्स कभी भी एक्सेस बंद या लिमिट में बदलाव कर सकेंगे।
ऐसे करें फीचर एक्टिवेट
Paytm Pocket Money फीचर को एक्टिवेट करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- Paytm ऐप अपडेट करें
- ‘To Mobile / Contact’ ऑप्शन पर जाएं
- ‘Pocket Money’ विकल्प चुनें
- Teenager का मोबाइल नंबर या UPI ID जोड़ें
- वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें
- मासिक लिमिट सेट करें
- बैंक अकाउंट चुनकर UPI PIN डालें
- Invite स्वीकार होते ही फीचर एक्टिव हो जाएगा
डिजिटल पेमेंट को मिलेगा बढ़ावा
विशेषज्ञों का मानना है कि यह फीचर युवाओं और छात्रों के बीच डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। साथ ही पैरेंट्स बच्चों के खर्च को बेहतर तरीके से नियंत्रित और मॉनिटर भी कर सकेंगे। Paytm का यह कदम भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।






