Durga Puja

भाजपा देश को किस दिशा में ले जाना चाहती है, स्पष्ट करे: विनोद पांडेय

binod pandey jmm binod pandey jmm
Tulsyan

रांची, 27 अप्रैल 2025: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा को देश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को किस दिशा में ले जाना चाहती है।

संविधान की मूल भावना की रक्षा हर दल का कर्तव्य: विनोद पांडेय

विनोद कुमार पांडेय ने जोर देते हुए कहा कि भारतीय संविधान की मूल भावना — लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद, गणराज्यवाद, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता की रक्षा करना प्रत्येक राजनीतिक दल का संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यह मूल भावना संविधान की प्रस्तावना में बेहद सुंदर ढंग से व्यक्त की गई है, जिसे कमजोर नहीं होने देना चाहिए।

shrawani mela

भाजपा पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप

happy Teacher Day

झामुमो नेता ने भाजपा पर धार्मिक उन्माद फैलाने और समाज में विभाजन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा बिहार और बंगाल जैसे राज्यों के आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। लेकिन जनता अब जागरूक हो चुकी है और हालिया झारखंड के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान कर यह संदेश दे दिया है कि साम्प्रदायिकता की राजनीति का भविष्य नहीं है।

घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

resizone-elanza
rlifecare

विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा घुसपैठ का मुद्दा केवल चुनावी प्रोपेगेंडा के तौर पर उठा रही है। उन्होंने तर्क दिया कि यदि पिछले 10–11 वर्षों से केंद्र में भाजपा की सरकार है, तो अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हीं की बनती है। यदि अब भी घुसपैठ हो रही है, तो इसका जवाब केंद्रीय गृह मंत्रालय को देना चाहिए, ना कि राज्य सरकारों को बदनाम करने की साजिश रचनी चाहिए।

पहलगाम घटना पर भी उठाए सवाल

पांडेय ने हालिया पहलगाम आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि जब सुरक्षा में चूक होती है, तब भाजपा अपनी विफलता छुपाने के लिए धर्म और सांप्रदायिकता का सहारा लेकर जनता का ध्यान भटकाती है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे इस प्रपंच को समझें और संविधान की मूल भावना की रक्षा के लिए एकजुट रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *