मुजफ्फरपुर से वंदे भारत की तैयारी, रांची-NJP रूट पर प्लान

Muzaffarpur Vande Bharat

रेलवे ने भेजी फिजिबिलिटी रिपोर्ट, नए वित्तीय वर्ष में शुरू हो सकता संचालन

मुनादी लाइव : मुजफ्फरपुर से यात्रियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। भारतीय रेलवे नए वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में यहां से दो वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की तैयारी कर रहा है। इस योजना के तहत मुजफ्फरपुर को झारखंड और पश्चिम बंगाल से हाईस्पीड ट्रेन के जरिए जोड़ने की दिशा में काम चल रहा है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित ट्रेनों में एक रूट रांची के लिए और दूसरा न्यू जलपाईगुड़ी के लिए हो सकता है। अगर यह योजना लागू होती है, तो यह पूर्वी भारत के यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी।

रांची और न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर फोकस
समस्तीपुर रेल मंडल ने इन दोनों रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे (ECR) को फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेज दी है। इस रिपोर्ट में दोनों मार्गों पर ट्रेन संचालन को व्यावहारिक और उपयोगी बताया गया है। हालांकि, ट्रेन का संचालन रोजाना होगा या सप्ताह में कुछ दिन—इसका अंतिम निर्णय यात्रियों की संख्या और ट्रैफिक के आंकलन के आधार पर लिया जाएगा।

पहले तीन ट्रेनों का था प्रस्ताव
गौरतलब है कि समस्तीपुर मंडल ने पहले तीन वंदे भारत ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद रेलवे मुख्यालय ने विस्तृत फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी थी, जिसके आधार पर अब दो रूटों पर प्राथमिकता दी जा रही है।

Adiwasi Mahotsav

हावड़ा रूट की फाइल अभी लंबित
मुजफ्फरपुर से हावड़ा के लिए वंदे भारत ट्रेन का प्रस्ताव फिलहाल मुख्यालय में लंबित है। अधिकारियों का कहना है कि पहले रांची और न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर ट्रेन संचालन शुरू किया जाएगा, इसके बाद ही हावड़ा रूट पर आगे की प्रक्रिया बढ़ाई जाएगी।

happy Teacher Day

यात्रियों और कारोबारियों को होगा फायदा
इन हाईस्पीड ट्रेनों के शुरू होने से आम यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों को काफी लाभ मिलेगा। यात्रा समय में कमी आएगी और सफर अधिक आरामदायक और तेज होगा। खासकर झारखंड और उत्तर बिहार के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह बड़ी सुविधा साबित होगी।

resizone elanza

Telegram channel

मुजफ्फरपुर से वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम हो सकता है। अब सभी की नजर रेलवे के अंतिम फैसले पर टिकी है, जो आने वाले महीनों में इस योजना को हकीकत में बदल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *