राज्यसभा चुनाव 2026: झारखंड से गौरव वल्लभ पर BJP का दांव, जल्द हो सकती है घोषणा

Gaurav Vallabh

कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए गौरव वल्लभ को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

dipika pandey sing
दीपक कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ घाटों
द हॉप मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रांची रोड मरार रामगढ़
बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग लिमिटेड इंडस्ट्रीज एरिया मरार रामगढ़
मां तारा सेवा समिति
मां सेवा यतन हॉस्पिटल
रजरप्पा थाना प्रभारी श्री कृष्ण कुमार
रमेश रविदास
रमेश सिंह
राधा गोविंद यूनिवर्सिटी लाल की घाटी रामगढ़
रोटरी रामगढ़ सिटी के पूर्व अध्यक्ष श्री आदर्श चौधरी
रोटेरियन हरीश चौधरी
होटल सम्राट गोला रोड
होटल तेजस
होटल ट्रीट थाना चौक रामगढ़
15 Aug 2026 poat Ads Ramgarh

रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए गौरव वल्लभ के नाम पर लगभग सहमति बना ली है और किसी भी समय उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा नेतृत्व ने संगठनात्मक और बौद्धिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे गौरव वल्लभ को राज्यसभा भेजने का मन बना लिया है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

कांग्रेस से भाजपा तक का सफर
गौरव वल्लभ कभी कांग्रेस के प्रमुख राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में शामिल रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर झारखंड की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ा था। यह वही सीट थी जहां पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय ने हराकर राजनीतिक इतिहास रचा था। उस चुनाव में गौरव वल्लभ तीसरे स्थान पर रहे थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की आर्थिक नीतियों के पक्ष में मुखर चेहरा बनकर उभरे।

ccl.psd
Cambrian public school
RKDF University
Sarla Birla school
Vedanta iron steel
आशुतोष सिंह कुज्जू थाना प्रभारी
झारखंड हॉस्पिटल
डीड राइटर रामगढ़ 1
थेरेपी वर्ल्ड स्पा
बागड़िया ब्रदर श्याम कंपलेक्स
प्रो केयर डेंटल क्लिनिक
पॉली डॉग हॉस्पिटल रांची
न्यू रामगढ़ टेंट हाउस
निवेदक श्री सदानंद कुमार
निवेदक नवीन प्रकाश पांडे थाना प्रभारी रामगढ़ थाना

अकादमिक जगत से राजनीति तक
गौरव वल्लभ का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ है, लेकिन झारखंड से उनका गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने वित्त (Finance) विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है और लंबे समय तक शिक्षा क्षेत्र में कार्य किया है। रांची स्थित प्रतिष्ठित ज़ेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (XISS) सहित कई प्रबंधन संस्थानों में उन्होंने लेखांकन (Accounting) और अर्थशास्त्र (Economics) का अध्यापन किया है। आर्थिक मामलों की गहरी समझ और अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई।

सेंट्रल हार्डवेयर
सतीश गुप्ता
श्री शंकर मिश्रा
श्री पंकज कुशवाहा
श्री कृष्ण विद्या मंदिर
श्री आजाद सिंह
अनिल शर्मा सर
किशन जयसवाल
गोविंद मेवाड़
छोटू सिंह
जॉनी अग्रवाल
डॉ. राकेश सिंह
तिलक राज मंगलम
बंटी मोदी
मनोज अग्रवाल
मुकेश राम
राजू गुप्ता उर्फ जयनारायण साहू
राहुल कुमार उर्फ सोनू

प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार समूह में हैं शामिल
वर्तमान में गौरव वल्लभ प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार समूह से जुड़े हुए हैं और आर्थिक विषयों पर सरकार के पक्ष को मजबूती से रखते रहे हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी सक्रियता लगातार बढ़ी है और उन्हें पार्टी के बौद्धिक एवं आर्थिक मामलों के प्रमुख चेहरों में गिना जाता है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि भाजपा उन्हें राज्यसभा भेजती है तो पार्टी को संसद के उच्च सदन में एक मजबूत आर्थिक विशेषज्ञ और प्रभावी वक्ता मिलेगा।

munadi live whattsapp banne.jpg

राज्यसभा चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
झारखंड में राज्यसभा की रिक्त सीटों को लेकर महागठबंधन और एनडीए दोनों खेमों में रणनीतिक बैठकों का दौर जारी है। कांग्रेस पहले ही प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। ऐसे में भाजपा की ओर से गौरव वल्लभ के नाम की संभावित घोषणा चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है। अब सभी की निगाहें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर टिकी हैं। यदि पार्टी आधिकारिक रूप से गौरव वल्लभ के नाम की घोषणा करती है, तो यह झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *