8 साल का शिवभक्त बना आस्था का प्रतीक — साइकिल से 3400 KM यात्रा कर बाबा धाम पहुंचा यशराज

8 साल का शिवभक्त

देवघर: देवघर के बाबा धाम में सावन के महीने की तीसरी सोमवारी पर ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर श्रद्धालु को भावुक कर दिया। गया से आया मात्र 8 साल का यशराज, अपनी निस्वार्थ भक्ति और अद्भुत साहस के साथ सबका ध्यान खींच रहा है।

झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पावन नगरी में सावन के पावन महीने में लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। इन्हीं में शामिल हुआ एक अनोखा कांवरिया — 8 वर्षीय यशराज, जो गया (बिहार) से साइकिल चलाकर सुल्तानगंज होते हुए देवघर पहुंचा।

image 28

यशराज का यह कोई पहला तीर्थ नहीं था। इसके पहले वह अयोध्या, काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी, हरिद्वार-ऋषिकेश जैसे कई धार्मिक स्थलों की यात्रा भी साइकिल से कर चुका है। उसके पिता प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यशराज ने 29 दिनों में 3400 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से पूरी कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है।

Adiwasi Mahotsav

इस बार यशराज का उद्देश्य कुछ और था। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए उसने यह यात्रा की। गया से सुल्तानगंज तक साइकिल चलाकर पहुंचा, फिर 12 लीटर गंगाजल लेकर देवघर तक कांवर यात्रा पूरी की और बाबा को जल अर्पित किया।

WhatsApp Image 2025 07 29 at 1.11.32 PM
happy Teacher Day
happy Teacher Day

नन्हे कांवरिय यशराज का कहना है कि मैं भगवान शिव से प्रार्थना करता हूं कि सबकी आत्मा को शांति मिले और हमारे देश का भविष्य उज्जवल हो।

resizone elanza

Telegram channel

पिता प्रकाश गुप्ता कहते है कि मेरा बेटा सनातन धर्म के प्रचार के लिए यह यात्रा करता है। मैं उसकी आस्था और साहस का सम्मान करता हूं और उसका साथ देता हूं।

स्थानीय लोगों ने इस नन्हे शिवभक्त की सराहना करते हुए कहा कि जहां बड़े-बड़े कांवरिए भी थक जाते हैं, वहां यह बच्चा प्रतिदिन 100 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपनी भक्ति का परिचय दे रहा है। उसकी साधना और श्रद्धा आज हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।

श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ तो हर साल उमड़ती है, लेकिन 8 साल के यशराज जैसी आस्था और साहस विरले ही देखने को मिलता है। शायद यही है सच्ची भक्ति की पहचान — न उम्र की सीमा, न दूरी की बाधा, सिर्फ एक विश्वास और समर्पण। हर हर महादेव!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *