हिमांशु सिंह हत्याकांड: भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार, डीडी बार मैनेजर भी दबोचा गया

Himanshu Singh murder case
dipika pandey sing
दीपक कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ घाटों
द हॉप मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रांची रोड मरार रामगढ़
बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग लिमिटेड इंडस्ट्रीज एरिया मरार रामगढ़
मां तारा सेवा समिति
मां सेवा यतन हॉस्पिटल
रजरप्पा थाना प्रभारी श्री कृष्ण कुमार
रमेश रविदास
रमेश सिंह
राधा गोविंद यूनिवर्सिटी लाल की घाटी रामगढ़
रोटरी रामगढ़ सिटी के पूर्व अध्यक्ष श्री आदर्श चौधरी
रोटेरियन हरीश चौधरी
होटल सम्राट गोला रोड
होटल तेजस
होटल ट्रीट थाना चौक रामगढ़
15 Aug 2026 poat Ads Ramgarh

रांची/जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले के नामजद आरोपी, डीडी बार के संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह को पुलिस ने राजस्थान के सीकर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में डीडी बार के मैनेजर विजय कुमार को भी ओडिशा से हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नीरज सिंह अपने पुत्र के साथ प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मोबाइल सर्विलांस के जरिए उनकी लोकेशन ट्रेस की गई और स्थानीय पुलिस के सहयोग से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मोबाइल सर्विलांस से मिली सफलता
जमशेदपुर पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) पिछले कई दिनों से नीरज सिंह की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने उनके मानगो स्थित आवास समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी थी। जमशेदपुर पुलिस ने सीकर पुलिस से समन्वय स्थापित कर नीरज सिंह की लोकेशन साझा की, जिसके बाद उन्हें राजस्थान में गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई प्रस्तावित थी।

ccl.psd
Cambrian public school
RKDF University
Sarla Birla school
Vedanta iron steel
आशुतोष सिंह कुज्जू थाना प्रभारी
झारखंड हॉस्पिटल
डीड राइटर रामगढ़ 1
थेरेपी वर्ल्ड स्पा
बागड़िया ब्रदर श्याम कंपलेक्स
प्रो केयर डेंटल क्लिनिक
पॉली डॉग हॉस्पिटल रांची
न्यू रामगढ़ टेंट हाउस
निवेदक श्री सदानंद कुमार
निवेदक नवीन प्रकाश पांडे थाना प्रभारी रामगढ़ थाना

छापेमारी में करोड़ों की लग्जरी कार जब्त
पुलिस ने नीरज सिंह के आवास पर छापेमारी के दौरान करीब 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की एक लग्जरी कार सहित दो वाहन जब्त किए थे। जांच एजेंसियों ने कोलकाता, बेंगलुरु और अन्य राज्यों में भी संभावित ठिकानों पर लगातार कार्रवाई की थी।

सेंट्रल हार्डवेयर
सतीश गुप्ता
श्री शंकर मिश्रा
श्री पंकज कुशवाहा
श्री कृष्ण विद्या मंदिर
श्री आजाद सिंह
अनिल शर्मा सर
किशन जयसवाल
गोविंद मेवाड़
छोटू सिंह
जॉनी अग्रवाल
डॉ. राकेश सिंह
तिलक राज मंगलम
बंटी मोदी
मनोज अग्रवाल
मुकेश राम
राजू गुप्ता उर्फ जयनारायण साहू
राहुल कुमार उर्फ सोनू

27 जून की रात हुई थी घटना
मृतक हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह की शिकायत पर बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि 27 जून की रात डीडी बार परिसर में हुए विवाद के बाद हिमांशु सिंह, प्रत्युष आनंद और उनके साथियों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया था।

munadi live whattsapp banne.jpg

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोप

  • कुल्हाड़ी, चाकू और चापड़ जैसे हथियारों से हमला
  • हिमांशु सिंह और प्रत्युष आनंद गंभीर रूप से घायल
  • हिमांशु सिंह की 29 जून को टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में इलाज के दौरान मौत
  • घायल प्रत्युष आनंद का कोलकाता के अपोलो अस्पताल में उपचार जारी
resizone elanza

Telegram channel

मुख्य शूटर अब भी फरार
प्राथमिकी में नीरज सिंह, विजय कुमार, सोनू राम सरदार, विश्वनाथ मंडल, राहुल, राज लोहार, अमित लोहार समेत कई लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस अब तक तीन नाबालिगों सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, इस मामले का कथित मुख्य आरोपी और दो लाख रुपये का इनामी शूटर विश्वनाथ मंडल अभी भी फरार है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बढ़ते दबाव के बीच उसके जल्द आत्मसमर्पण करने की संभावना जताई जा रही है।

एसआईटी ने बनाई नई रणनीति
नीरज सिंह और विजय कुमार की गिरफ्तारी के बाद एएसपी ऋषभ द्विवेदी के नेतृत्व में एसआईटी की बैठक हुई, जिसमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आगे की रणनीति तैयार की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।

नोट: मामले से संबंधित आरोपों की जांच जारी है। अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *