सेरेंगसिया में शहीदों को नमन: CM हेमंत सोरेन ने 398 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

Shaheed Samman

West Singhbhum : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पश्चिमी सिंहभूम जिले के सेरेंगसिया में आयोजित शहीद नमन सह परियोजना शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सेरेंगसिया शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “अपने वीर शहीदों का सम्मान हमारी परंपरा का हिस्सा है और हम इसे और मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती सदैव शूरवीरों की रही है, जहां जल–जंगल–जमीन और अस्मिता की रक्षा के लिए पूर्वजों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

शहादत की धरती से विकास का संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई शुरू होने से पहले ही यहां के आदिवासियों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह किया था। कोल्हान क्षेत्र का ऐतिहासिक संघर्ष आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, नीलांबर-पीतांबर और पोटो हो जैसे वीरों को याद करते हुए कहा कि उनके बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

WhatsApp Image 2026 02 02 at 17.03.22

398 करोड़ की 197 विकास योजनाओं की सौगात
इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल ₹398 करोड़ 19 लाख 35 हजार 298 की लागत से 197 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

  • 122 योजनाओं का शिलान्यास – ₹224 करोड़ 78 लाख
  • 75 योजनाओं का उद्घाटन – ₹173 करोड़ 40 लाख
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

इसके साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत 3,77,256 लाभार्थियों को ₹637 करोड़ 43 लाख की परिसंपत्तियां वितरित की गईं।

resizone elanza

साथ ही 1479 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक समाज आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और बौद्धिक रूप से मजबूत नहीं होगा, तब तक विकास अधूरा रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों की पढ़ाई पर जोर देने की अपील की और बताया कि राज्य सरकार गरीब छात्रों को मुफ्त कोचिंग, उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा दे रही है।

आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प
उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है ताकि वे आत्मसम्मान के साथ जीवन जी सकें।

“सरकार गांव से चल रही है”
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हेडक्वार्टर से नहीं, बल्कि गांवों से चल रही है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। झारखंड विकास के हर मोर्चे पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी, कई विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *