रांची के पंडरा ओपी में पुलिस हिरासत के दौरान महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ranchi Pandra OP

रांची: राजधानी रांची के पंडरा ओपी परिसर में पुलिस हिरासत के दौरान एक महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए लाई गई महिला ने कथित तौर पर दुपट्टे से फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस हिरासत में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

चोरी के आरोप में हिरासत में लाई गई थी महिला
जानकारी के अनुसार, पंडरा ओपी पुलिस मंगलवार रात दिनेश कुमार और उनकी पत्नी अंजली सिन्हा को चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। दोनों से देर रात तक पूछताछ की गई और उन्हें पूरी रात थाना परिसर में ही रखा गया।

पति का दावा- कमरे के बाहर तैनात थे पुलिसकर्मी
महिला के पति दिनेश कुमार का कहना है कि उन्हें और उनकी पत्नी को लॉकअप में नहीं, बल्कि थाने के एक कमरे में साथ रखा गया था। उनके मुताबिक, सुबह करीब पांच बजे तक दोनों एक साथ थे। कुछ देर के लिए वह कमरे से बाहर निकले, इसी दौरान उनकी पत्नी ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया।

Adiwasi Mahotsav

दिनेश का आरोप है कि कमरे के बाहर कई पुलिसकर्मी, जिनमें एक महिला कांस्टेबल भी शामिल थी, तैनात थे। ऐसे में महिला द्वारा यह कदम उठाना पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

happy Teacher Day

सिटी एसपी ने क्या कहा?
रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि महिला को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए लाया गया था। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की बात स्वीकार की थी और उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवरात भी बरामद किए गए।

resizone elanza

Telegram channel

सिटी एसपी के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच महिला एक केबिन में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब पुलिसकर्मियों ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांच शुरू, निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हिरासत में महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश की इस घटना ने थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और हिरासत में रखे गए लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और कहीं सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक तो नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *