रांची में कहासुनी बनी जानलेवा: बुजुर्ग की पिटाई से मौत, 3 गिरफ्तार

Lalpur Thana

रांची : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित लोवर वर्द्धमान कंपाउंड (धोबी घाट) में मामूली कहासुनी एक बुजुर्ग की मौत की वजह बन गई। 31 जनवरी की रात टहलने निकले मधेश्वर सिंह की बेरहमी से पिटाई कर दी गई, जिसके बाद अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप
जानकारी के अनुसार, मधेश्वर सिंह अपने मोहल्ले में टहल रहे थे, तभी मोहल्ले के ही रहने वाले मुन्ना कच्छप के बेटों अमन कच्छप और अनिकेत कच्छप से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बात इतनी बढ़ी कि दोनों युवकों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसी दौरान आरोप है कि उनके पिता मुन्ना कच्छप भी मौके पर पहुंचे और बेटों के साथ मिलकर मधेश्वर सिंह की पिटाई करने लगे। लाठी-डंडे और लात-घूंसों से की गई मारपीट में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े।

Adiwasi Mahotsav

अस्पताल में तोड़ा दम
स्थानीय लोगों की मदद से घायल मधेश्वर सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

happy Teacher Day

त्वरित पुलिस कार्रवाई, तीनों आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। के वी रमन (सिटी डीएसपी रांची) ने बताया कि विशेष छापामारी दल का गठन कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

resizone elanza

Telegram channel

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  • अमन कच्छप उर्फ अमन उरांव
  • अनिकेत कच्छप
  • मुन्ना कच्छप

तीनों लोवर वर्द्धमान कंपाउंड झीपा कोचा टोला, थाना लालपुर के निवासी हैं।

आगे की कानूनी प्रक्रिया
पुलिस ने हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *