...

रांची जीपीओ में राखी के लिए विशेष लिफाफे की बिक्री और पोस्टिंग शुरू

WhatsApp Image 2024 08 09 at 8.30.56 AM 2

रांची: रांची डाक मंडल ने रक्षाबंधन के अवसर पर, जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष लिफाफे की बिक्री शुरू कर दी है। ये लिफाफे केवल ₹10/- की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध हैं, जो राखी को सुरक्षित और सही समय पर भेजने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए हैं।

इस अवसर पर, रांची जीपीओ (मुख्य डाकघर) और रांची मंडल के विभिन्न डाकघरों में राखी के लिफाफों की पोस्टिंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के तहत, राखी भेजने वालों को अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी ताकि उनकी राखी समय पर उनके गंतव्य तक पहुँच सके।

वहीं रांची मंडल डाक विभाग के वारिष्ठ डाक अधिक्षक, उदयभान सिंह ने रांची वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे इन सुविधाओं का लाभ उठाएं और अपने भाई-बहनों को इस रक्षाबंधन पर अपनी स्नेह भरी राखी भेजें। उन्होंने कहा कि रांची डाक मंडल आपके इस पवित्र पर्व को सफल और यादगार बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *