Headlines
accident

रजरप्पा जानियामारा जंगल में तेज रफ्तार कार ने खोया संतुलन, हुई दुर्घटनाग्रस्त,9 लोग गंभीर रूप से घायल

रामगढ़: रामगढ़ जिले के रजरप्पा जानियामारा जंगल में तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, बता दें कि जमशेदपुर से पूजा करने रजरप्पा मंदिर जा रही एक्सयूवी कार तीखे मोड़ के पास गहरे गड्ढे में गिर गई। इस दुर्घटना में XUV कार के सभी नौ लोग घायल हो गए। घायलों की…

Read Full News
ramesh singh

भाजपा नेता रमेश सिंह से PLFI उग्रवादी संगठन के नाम पर रंगदारी की मांग

रांची : भाजपा नेता एवं बिल्डर रमेश सिंह से पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर रंगदारी की मांग की गई है। भाजपा नेता ने इस संबंध में सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि शनिवार को उनके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने कॉल किया। उसने…

Read Full News
sudivya kr devri mandir

मंत्री सुदिव्य कुमार ने मां दिउड़ी मंदिर में किया पूजा-अर्चना, तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा भी रहे उपस्थित

रांची: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री, तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार ने आज अपनी धर्मपत्नी के साथ बुंडू के ऐतिहासिक मां दिउड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास कुमार मुंडा भी मौजूद रहे। मंत्री और विधायक ने…

Read Full News
केशवमहतो

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की उपलब्धियां देश के इतिहास में अमिट रहेंगी : केशव महतो कमलेश

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का निधन देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपूरणीय क्षति है। केशव महतो ने डॉ. मनमोहन सिंह की सादगी, उनका विनम्र स्वभाव और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत…

Read Full News
गोपीनाथपुर

गोपीनाथपुर कोलियरी में बेरोजगार संघर्ष मोर्चा का विरोध प्रदर्शन जारी, विधायक पर दोहरे चरित्र का आरोप

ईसीएल के मुगमा क्षेत्र अंतर्गत गोपीनाथपुर कोलियरी में बेरोजगार संघर्ष मोर्चा और निरसा बेरोजगार संघर्ष समिति के धरना प्रदर्शन का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। दोनों पक्ष अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने वर्तमान विधायक अरूप…

Read Full News
हजारीबाग

हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी की मौत, पति पर लगाया जलाकर मारने का आरोप

हजारीबाग जिले के सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी ने शुक्रवार देर रात रांची के देव कमल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अनीता कुमारी को कथित तौर पर जलाने का आरोप उनके भाई राजू कुमार गुप्ता ने अपने जीजा अशोक कुमार और उनके परिजनों पर लगाया है। राजू कुमार गुप्ता…

Read Full News
श्रद्धांजलि

डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व और आर्थिक सुधारों ने भारत को एक नई दिशा दी : हेमंत सोरेन

दिल्ली: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडे सिंह और मंत्री संजय यादव भी उपस्थित रहे । डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान और देश के प्रति उनकी सेवाओं को याद किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि…

Read Full News
ND Grover DAV

ND Grover DAV पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन

रांची: स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद डॉ. इरफान अंसारी पूरे एक्शन में हैं। पदभार लेने के बाद पहली बार वे रिम्स पहुंचे। यहां पहुंचते ही इमरजेंसी से लेकर बेसमेंट स्थित वार्ड तक का निरीक्षण किया। साथ में कांके विधायक सुरेश बैठा, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार सहित अन्य…

Read Full News
सीबीएसई आर्यभट्ट

सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2024-25 में सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने सीबीएसई आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2024-25 में अपनी अमिट छाप छोड़ी। इस चैलेंज का मुख्य उद्देश्य छात्रों की गणितीय अवधारणाओं का व्यावहारिक उपयोग करने की क्षमता का मूल्यांकन करना है। यह प्रतियोगिता समस्याओं के समाधान, तार्किक चिंतन और मात्रात्मक योग्यता जैसे महत्वपूर्ण कौशलों को विकसित करने के…

Read Full News
डॉ. मनमोहन सिंह

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना” कार्यक्रम स्थगित

रांची : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में हो गया। उनके सम्मान में भारत सरकार ने 26 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। झारखंड सरकार ने भी इस अवधि के दौरान राज्य में…

Read Full News