रजरप्पा जानियामारा जंगल में तेज रफ्तार कार ने खोया संतुलन, हुई दुर्घटनाग्रस्त,9 लोग गंभीर रूप से घायल

accident accident

रामगढ़: रामगढ़ जिले के रजरप्पा जानियामारा जंगल में तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, बता दें कि जमशेदपुर से पूजा करने रजरप्पा मंदिर जा रही एक्सयूवी कार तीखे मोड़ के पास गहरे गड्ढे में गिर गई। इस दुर्घटना में XUV कार के सभी नौ लोग घायल हो गए।

घायलों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण पहुंचे और सभी घायलों को कार से बाहर निकाला। सभी घायलों को एम्बुलेंस से रामगढ़ सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है। यह घटना रविवार को दिन के लगभग 11:30 बजे की बात दे कि सभी जमशेदपुर से पूजा करने रजरप्पा मंदिर जा रहे थे।वही जनियामारा जंगल के तीखे मोड़ के पास चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया, और नतीजनन कार गड्ढे में जा गिरी, घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गया, सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया। सूचना पर रजरप्पा थाना पुलिस भी वहां पहुंची, और घायलों को अस्पताल पहुंचने में सहयोग कीया। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Screenshot 2024 12 29 181957

सभी घायलों का रामगढ़ के सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घायलों में अमरपाल, अमन बाग , रौशनी पाठक, अनीस हुसैन , भावना, रोहित शर्मा, अभिषेक बाग ,करण रजक, आकाश दुबे आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *