- Alert
- Recent News
- Regional News
- अपराध और कानून
- कानून
- कानून और व्यवस्था
- कानून और सुरक्षा
- कानून व्यवस्था
- कानूनी
- कानूनी मामले
- क्राइम
- क्राइम न्यूज
- क्राइम समाचार
- झारखंड अपडेट
- झारखंड खबरें
- झारखंड पुलिस
- झारखंड समाचार,
- ताजा खबरें
भाजपा नेता रमेश सिंह से PLFI उग्रवादी संगठन के नाम पर रंगदारी की मांग
ramesh singhरांची : भाजपा नेता एवं बिल्डर रमेश सिंह से पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर रंगदारी की मांग की गई है। भाजपा नेता ने इस संबंध में सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि शनिवार को उनके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने कॉल किया। उसने खुद को पीएलएफआई संगठन से जुड़े होने की बात कही।
उसने धमकी दी कि संगठन के कमांडर के अलावा सदस्यों की नजर उन पर है। वह संगठन को सहयोग करें। संगठन भी आपको सहयोग करेगा। फोन करने वाले शख्स ने सहयोग नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी तक दी। इधर, प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

