हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी की मौत, पति पर लगाया जलाकर मारने का आरोप

हजारीबाग

हजारीबाग जिले के सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी ने शुक्रवार देर रात रांची के देव कमल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अनीता कुमारी को कथित तौर पर जलाने का आरोप उनके भाई राजू कुमार गुप्ता ने अपने जीजा अशोक कुमार और उनके परिजनों पर लगाया है।

राजू कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी बहन अनीता को 26 दिसंबर की सुबह जलाया गया था। वह 65% तक जल चुकी थीं, और गंभीर हालत में उन्हें देव कमल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात लगभग 2 बजे उनकी मौत हो गई।

राजू कुमार गुप्ता ने अपने जीजा अशोक कुमार के साथ उनके पिता दुर्योधन साव, छोटे भाई शिवनंदन कुमार, और उसकी पत्नी रिंकू देवी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।

Adiwasi Mahotsav

अनीता के भाई राजू का कहना है कि यह हत्या है और उनके परिवार को न्याय चाहिए।

happy Teacher Day

मृतक के भाई राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि मेरी बहन को जलाया गया। यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

resizone elanza

Telegram channel

मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपों की सत्यता की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

देव कमल हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कहना है कि अनीता की हालत बहुत गंभीर थी और उनके बचने की संभावना कम थी।

मामले को लेकर इलाके में आक्रोश है। लोग इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *