डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना” कार्यक्रम स्थगित

डॉ. मनमोहन सिंह

रांची : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन 26 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में हो गया। उनके सम्मान में भारत सरकार ने 26 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक सात दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। झारखंड सरकार ने भी इस अवधि के दौरान राज्य में राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है।

राजकीय शोक के तहत प्रावधान:

  1. झारखंड राज्य के सभी भवनों, जहां नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।
  2. इस दौरान किसी भी प्रकार के राजकीय समारोह का आयोजन नहीं किया जाएगा।
  3. 28 दिसंबर को खोजाटोली, नामकुम में आयोजित होने वाला राज्यस्तरीय “झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना” कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि

Adiwasi Mahotsav

डॉ. मनमोहन सिंह देश के महान अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री के रूप में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए जाने जाएंगे। उन्होंने भारत के आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। उनकी असमय मृत्यु से देशभर में शोक की लहर है।

happy Teacher Day

पूरे देश की जनता उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और आदर्श नेतृत्व को सदा याद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *