मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य और विकास योजनाओं को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री हेमन्त

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, यातायात और राजधानी रांची के री-डेवलपमेंट प्लान को लेकर अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और एक सुंदर, स्मार्ट राजधानी देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

WhatsApp Image 2024 12 27 at 09.51.53 65fc10c7

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार के निर्देश

  1. सभी अस्पतालों का हेल्थ सर्किट बनाने का निर्देश:
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आपस में जोड़ते हुए एक हेल्थ सर्किट तैयार किया जाए। इससे मरीजों को जरूरत के मुताबिक दूसरे अस्पताल में रेफर करने की सुविधा होगी।
  2. 24×7 फंक्शनल अस्पतालों की मांग:
    सभी सरकारी अस्पतालों को 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए गए। अस्पतालों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
  3. विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती:
    जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।
  4. अस्पताल प्रबंधन को मजबूत बनाने पर जोर:
    अस्पतालों में अव्यवस्था दूर करने के लिए प्रोफेशनल हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए गए।
  5. किडनी और कैंसर मरीजों के लिए पहल:
WhatsApp Image 2024 12 27 at 09.51.54 0443ff82

किडनी मरीजों के लिए पेरीटोनियल डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी।

राज्य में कैंसर मरीजों का डेटा तैयार कर उनके लिए बेहतर उपचार की योजना बनाई जाएगी।

  1. नए मेडिकल कॉलेज:
    राज्य में निर्माणाधीन 5 नए मेडिकल कॉलेजों को जल्द से जल्द पूरी तरह फंक्शनल बनाया जाएगा।
  2. रिम्स की सुधार योजनाएं:
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

क्षेत्रीय नेत्र संस्थान को फरवरी 2024 तक शुरू करने का निर्देश।

resizone elanza

मरीजों का बोझ कम करने के लिए कुछ विभागों और रोगियों को सदर अस्पताल में शिफ्ट करने की योजना।

पुराने उपकरणों की जगह नए और आधुनिक जांच उपकरण लगाए जाएंगे।

रांची को बनाएंगे सुंदर और स्मार्ट

मुख्यमंत्री ने राजधानी रांची को क्लीन और ग्रीन सिटी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण, फ्लाईओवर, और आउटर रिंग रोड की योजनाओं को जल्द से जल्द लागू किया जाए।

WhatsApp Image 2024 12 27 at 09.51.54 cff64fb8
  1. अतिक्रमण हटाने का अभियान:
    सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया।
  2. सड़क मरम्मत और स्ट्रीट लाइटिंग:
    राजधानी की सड़कों की मरम्मत और गली-मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
  3. डिवाइडर पर पौधारोपण:
    डिवाइडरों पर पौधारोपण करने और कंक्रीट की दीवारें नहीं बनाने का निर्देश।
  4. सर्दियों में राहत की योजना:
    ठंड को देखते हुए चौक-चौराहों पर अलाव और गरीबों के लिए कंबल वितरण की व्यवस्था करने को कहा गया।

बैठक में मौजूद अधिकारी:

बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, रिम्स निदेशक डॉ. राजकुमार समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

WhatsApp Image 2024 12 27 at 09.51.54 d50be8ce

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *