दशम फॉल हादसे में चौथे दिन ड्रोन कैमरे से मिली सफलता, डूबे युवक का शव बरामद

Dasham Falls accident 1

हादसे के चौथे दिन मिली सफलता

रांची: रांची के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दशम फॉल में रविवार को हुई दुखद घटना के बाद प्रशासन को चौथे दिन सफलता हाथ लगी। चार दिनों से जारी तलाशी अभियान के बाद डूबे युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान बिहार के मधुबनी निवासी रोशन कुमार शर्मा के रूप में हुई है।

बिहार से काम के सिलसिले में रांची आया था युवक
रोशन कुमार शर्मा बेंगलुरु की एक कंपनी में इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर काम करते थे। कंपनी ने उन्हें रांची के रवि स्टील में इंटीरियर वर्क के लिए भेजा था। इसी दौरान रविवार को वह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने दशम फॉल पहुंचे। मुख्य झरने से करीब एक किलोमीटर ऊपर जंगल की ओर नहाने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे पानी के तेज बहाव में बह गए।

सर्च ऑपरेशन में जुटे रहे अधिकारी और एनडीआरएफ
हादसे के बाद से ही प्रशासन, पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी रही। तेज बहाव और पत्थरीले इलाके के कारण तलाशी अभियान को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौके पर बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश, थाना प्रभारी प्रशांत गौरव, सीओ हंस हेम्ब्रम और अन्य अधिकारी दिन-रात डटे रहे।

ड्रोन कैमरे से मिला अहम सुराग
चार दिनों की मेहनत के बाद जब कोई ठोस सुराग नहीं मिला तो एसडीपीओ ओम प्रकाश ने ड्रोन कैमरे की मदद लेने का फैसला किया। ड्रोन से ली गई तस्वीरों में पानी के भीतर एक संदिग्ध आकृति नजर आई। इसके बाद एनडीआरएफ टीम ने सटीक स्थान पर गोताखोरी कर युवक का शव बरामद कर लिया।

munadi live whattsapp banne.jpg

तकनीक बनी रेस्क्यू अभियान की कुंजी
ड्रोन कैमरे से मिली अहम जानकारी के बाद अभियान सफल हो सका। अधिकारियों ने बताया कि कठिन इलाके में ड्रोन तकनीक ने सर्च टीम को बड़ी मदद दी। शाम तक शव को बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद पूरे इलाके में राहत की सांस ली गई।

resizone elanza

Telegram channel

स्थानीय ग्रामीणों ने भी की मदद
इस ऑपरेशन में पुलिस और एनडीआरएफ के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी अहम भूमिका निभाई। ग्रामीण लगातार प्रशासन के साथ खोजबीन में लगे रहे और इलाके में सहयोग किया।

प्रशासन ने जताई संवेदना
मामले की पुष्टि करते हुए बुंडू एसडीएम किष्टो कुमार बेसरा ने कहा कि चार दिनों की अथक मेहनत और तकनीकी सहयोग से शव बरामद किया गया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है और पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

https://munadilive.com/hazaribagh-cyber-fraud-pm-kisan-yojana-lakh-r

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *