mela

देहरादून में जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की हत्या, गैंगवार एंगल से जांच

Vikram Sharma

Ranchi: झारखंड के जमशेदपुर से जुड़े और अपराधी से “सफेदपोश” बने विक्रम शर्मा की शुक्रवार सुबह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड को गैंगवार और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। देहरादून पुलिस ने जांच तेज कर दी है और झारखंड पुलिस से भी संपर्क साधा गया है।

सूत्रों के अनुसार विक्रम शर्मा पर झारखंड में दर्जन भर आपराधिक मामले दर्ज थे और वह फिलहाल सभी मामलों में जमानत पर बाहर था। माना जा रहा है कि इस हत्याकांड के तार जमशेदपुर से भी जुड़े हो सकते हैं।

जिम से निकलते ही बरसाईं गोलियां
घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, विक्रम शर्मा रोज की तरह जिम में कसरत करने गया था। जैसे ही वह जिम से बाहर निकला और नीचे जाने के लिए सीढ़ियों पर कदम रखा, पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि शूटरों ने बेहद करीब से तीन गोलियां मारीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Adiwasi Mahotsav

पुलिस के अनुसार इस वारदात को अंजाम देने से पहले कई दिनों तक रैकी की गई थी। हत्या के लिए तीन अपराधी पहुंचे थे, जिनमें दो शूटर थे जबकि एक बाहर बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

अचानक हमला, लाइसेंसी पिस्तौल भी नहीं निकाल पाया
बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा देहरादून में किराए के फ्लैट में रह रहा था और अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा लाइसेंसी पिस्तौल साथ रखता था। लेकिन हमला इतना अचानक हुआ कि उसे हथियार निकालने तक का मौका नहीं मिला। उत्तराखंड में वह खुद को कारोबारी के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा था और फिलहाल वहां किसी स्थानीय दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है।

resizone elanza

Telegram channel

गैंगवार और पुरानी रंजिश की जांच
पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल हत्या की जांच के लिए एसटीएफ का गठन किया है। एसटीएफ की टीम झारखंड पुलिस के संपर्क में रहकर अपराधियों की तलाश कर रही है। सूत्रों का दावा है कि विक्रम शर्मा का आपराधिक संबंध जमशेदपुर के माफिया डॉन अखिलेश सिंह से भी रहा है, जो फिलहाल दुमका जेल में बंद है।

गौरतलब है कि वर्ष 2017 में जमशेदपुर पुलिस ने विक्रम शर्मा को देहरादून से गिरफ्तार किया था। उस समय जमशेदपुर के एसएसपी अनूप टी मैथ्यू थे। श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया था।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर शूटरों की पहचान में जुटी है। इस हत्याकांड ने झारखंड और उत्तराखंड दोनों राज्यों की पुलिस को अलर्ट कर दिया है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *