mela

रांची के मधुकम में दखलदिहानी कार्रवाई पर हाईकोर्ट की रोक, प्रभावित परिवारों को राहत

Encroachment Case

रांची: राजधानी रांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई पर झारखंड हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट के इस अंतरिम आदेश से उन परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जिनके घरों पर प्रशासन की ओर से बुलडोजर कार्रवाई की जा रही थी।

मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में हुई, जहां प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता गौरव राज ने पक्ष रखते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए। सुनवाई के दौरान रौनक़ कुमार, सरिता देवी समेत अन्य प्रभावित लोगों ने हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर दखलदिहानी अभियान को रोकने की मांग की थी।

याचिकाकर्ताओं की दलील सुनने के बाद अदालत ने पूरे मामले में हेहल अंचलाधिकारी (सीओ) को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई तक प्रशासन कोई कठोर कार्रवाई नहीं करेगा और आगे की प्रक्रिया न्यायालय के निर्देश के अनुसार ही तय होगी।

Adiwasi Mahotsav

बताया जा रहा है कि मधुकम इलाके में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था, जिसके तहत कई मकानों को चिन्हित किया गया था। इसी कार्रवाई के खिलाफ प्रभावित परिवारों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद इलाके में राहत का माहौल देखा जा रहा है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि अदालत के हस्तक्षेप से उन्हें अस्थायी सुरक्षा मिली है और अब उन्हें अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। वहीं प्रशासन की ओर से मामले में विस्तृत जवाब तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद अगली सुनवाई में स्थिति और स्पष्ट होगी।

resizone elanza

Telegram channel

कानूनी जानकारों का मानना है कि अदालत का यह अंतरिम आदेश फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने के लिए दिया गया है और अंतिम फैसला दोनों पक्षों की दलीलों और सरकारी जवाब के आधार पर ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *