mela

चुनाव आयोग की बड़ी पहल: 17 जुलाई को राष्ट्रीय मीडिया कॉन्फ्रेंस, मुख्य चुनाव आयुक्त करेंगे सीधा संवाद

Election Commission National Media Conference

रांची/नई दिल्ली: निर्वाचन प्रक्रिया में मीडिया की भूमिका को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने 17 जुलाई को राष्ट्रीय मीडिया कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का निर्णय लिया है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) के सभागार में आयोजित इस एक दिवसीय सम्मेलन में देशभर के पत्रकार भाग लेंगे। सम्मेलन का मुख्य आकर्षण मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का संबोधन होगा।

देशभर के पत्रकार होंगे शामिल
इस राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड समेत देश के कई राज्यों से चुनावी रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे होगी। सम्मेलन का उद्देश्य मीडिया प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया, तकनीकी बदलाव, कानूनी प्रावधानों और चुनाव आयोग की नई व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देना है।

चुनाव में मीडिया की भूमिका पर होगी चर्चा
कार्यक्रम में सबसे पहले डीजी (मीडिया) आशीष गोयल “चुनाव में मीडिया की भूमिका” विषय पर अपने विचार रखेंगे। इसके बाद IIIDEM के महानिदेशक राकेश कुमार वर्मा सम्मेलन को संबोधित करेंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मीडिया की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालेंगे।

Adiwasi Mahotsav

ECINET और चुनावी तकनीक पर विशेष सत्र
सम्मेलन के दौरान डीजी (आईटी) डॉ. सीमा खन्ना चुनाव आयोग के ECINET प्लेटफॉर्म और निर्वाचन प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक की भूमिका पर विस्तार से जानकारी देंगी। इसके अलावा चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा होगी।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

कानूनी और संवैधानिक पहलुओं की मिलेगी जानकारी
कार्यक्रम में डीडीजी (लॉ) विजय कुमार पांडे निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रावधानों, चुनावी कानूनों और हाल के न्यायालयों के प्रमुख फैसलों की जानकारी देंगे। वहीं अपूर्वा कुमार सिंह इलेक्ट्रॉनिक निर्वाचक नामावली (Electoral Roll), मतदान प्रक्रिया और मतगणना (Counting Process) से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति देंगे।

resizone elanza

Telegram channel

मुख्य चुनाव आयुक्त से सीधे सवाल पूछ सकेंगे पत्रकार
सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण सत्र मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का संबोधन होगा। वे लगभग एक घंटे तक चुनावी प्रक्रिया, मीडिया की भूमिका और आयोग की प्राथमिकताओं पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें उपस्थित पत्रकार मुख्य चुनाव आयुक्त से सीधे सवाल पूछ सकेंगे।

झारखंड से 10 से 12 पत्रकार होंगे शामिल
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने इस सम्मेलन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे चुनावी रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को निर्वाचन प्रक्रिया की गहन और आधिकारिक जानकारी मिलेगी। उन्होंने बताया कि झारखंड से 10 से 12 पत्रकार इस राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए नई दिल्ली जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *