ब्रह्मानंदम शिक्षायतन में 18वाँ शिक्षक दिवस समारोह, छात्रों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

ब्रह्मानंदम शिक्षायतन ब्रह्मानंदम शिक्षायतन

जमशेदपुर: शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय ब्रह्मानंदम शिक्षायतन में आज हर्ष और उल्लास के साथ 18वाँ शिक्षक दिवस भव्य रूप से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक मोनु भट्टाचार्य और प्राचार्या सोमा भट्टाचार्य द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 09 07 at 12.51.39

प्राचार्या सोमा भट्टाचार्य ने अपने स्वागत संबोधन में शिक्षा के महत्व और गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय के छात्रों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला शुरू हुई।

WhatsApp Image 2025 09 07 at 12.51.34

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, इसके बाद कृष्ण वंदना और आकर्षक कथक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों को देख अभिभावक और शिक्षक भाव-विभोर हो उठे।

WhatsApp Image 2025 09 07 at 12.51.38 1

गिटार कक्षा के विद्यार्थियों ने भी अपनी मधुर धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही और बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना हुई।

WhatsApp Image 2025 09 07 at 12.52.53
Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

अंत में आभार ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ। यह अवसर विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायी और उत्साहवर्धक साबित हुआ, जिसने छात्रों और शिक्षकों के बीच संबंधों को और भी मजबूत कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *