मौसम अलर्ट: 19 जून को भारी बारिश की चेतावनी, रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद – उपायुक्त ने जारी किया आदेश

rain

भारी बारिश की चेतावनी के बीच रांची में 19 जून को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश

रांची, 18 जून 2025: भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा झारखंड में 19 जून 2025 को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए रांची जिला प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है। उक्त आदेश रांची उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जारी किया गया है।

किन स्कूलों पर लागू है यह आदेश?

यह आदेश रांची जिले में संचालित सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा:

  • सरकारी स्कूल
  • गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल (अल्पसंख्यक स्कूल सहित)
  • सभी निजी स्कूल
  • सभी स्कूलों में कक्षा KG से लेकर कक्षा 12 तक के लिए

मौसम विभाग का रेड अलर्ट

munadi live whattsapp banne.jpg

भारत मौसम विज्ञान केंद्र, झारखंड द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार, रांची जिले को “रेड जोन” श्रेणी में रखा गया है, जहां अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इस स्थिति को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा हेतु यह निर्णय लिया गया है।

WhatsApp Image 2025 06 18 at 6.34.11 PM
resizone elanza

Telegram channel

आदेश नहीं मानने पर सख्त कार्रवाई संभव

आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों / संस्थानों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिक्षा अधिकारियों को निर्देश

उपायुक्त ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अवर विद्यालय निरीक्षक , क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक / प्राचार्य / सचिव / प्रभारी प्रधानाध्यापक को आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Image 2025 06 18 at 6.34.08 PM

झारखंड में मानसून के दस्तक के साथ ही प्रशासन अलर्ट मोड में है। रांची में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए स्कूलों को एक दिन के लिए बंद करने का निर्णय एक एहतियाती और सुरक्षा आधारित कदम है। अभिभावकों और स्कूल प्रशासन से अपील की गई है कि वे इस आदेश का पालन करें और बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें।

अधिक जानकारी और मौसम अपडेट्स के लिए Munadi Live से जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *