झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बने कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह

Jharkhand Youth Congress

रांची: कांग्रेस संगठन को झारखंड में नई ऊर्जा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Indian Youth Congress ने प्रदेश स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इसके तहत कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह को झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

WhatsApp Image 2025 12 28 at 20.19.10

संगठनात्मक विस्तार के क्रम में कुलदीप कुमार रवि को वरीय प्रदेश उपाध्यक्ष तथा आशुतोष राय को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों से पार्टी के युवा संगठन में जोश और सक्रियता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Image 2025 12 28 at 20.19.24

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नई टीम को आगामी समय में युवाओं को संगठन से जोड़ने, छात्र-युवा मुद्दों को मजबूती से उठाने और जमीनी स्तर पर कांग्रेस की पकड़ को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह ने कहा कि वे संगठन के भरोसे पर खरा उतरते हुए युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और झारखंड में कांग्रेस को और सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

WhatsApp Image 2025 12 28 at 20.19.25

नई नियुक्तियों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बधाइयाँ दीं और इसे संगठन के लिए सकारात्मक बदलाव की दिशा में अहम कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *