Durga Puja
tulsyan

झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रांची आगमन

President Droupadi Murmu

रांची: माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज झारखंड के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर राजधानी रांची पहुँचीं। उनके आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं उपस्थित रहे और राष्ट्रपति का आत्मीय अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट परिसर में राष्ट्रपति के स्वागत को लेकर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहीं। प्रोटोकॉल के अनुरूप राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस विशेष अवसर पर माननीय राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) सप्रेम भेंट कर राज्य की ओर से सम्मान व्यक्त किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पहले से ही व्यापक तैयारियाँ कर रखी हैं, ताकि सभी कार्यक्रम सुचारू, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

shrawani mela

राष्ट्रपति के आगमन से राज्य में उत्साह का माहौल है। यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि झारखंड के सामाजिक, शैक्षणिक और विकासात्मक कार्यक्रमों के लिए भी विशेष महत्व रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *