गढ़वा में शिक्षक दीपक कुजूर हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

Deepak kujur murder case

हत्या के पीछे कथित प्रेम प्रसंग की साजिश सामने आई।

प्रेमी मतिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान समेत दो आरोपी गिरफ्तार।

दो देशी पिस्टल, 18 कारतूस, स्कॉर्पियो और बाइक बरामद।

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में शिक्षक दीपक कुजूर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड के पीछे कथित तौर पर प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। मामले में मृतक की पत्नी के कथित प्रेमी मतिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

सालो जंगल में मिला था शिक्षक का शव
गढ़वा के बड़गढ़ थाना क्षेत्र के सालो जंगल स्थित ललमटिया मोड़ के पास कुछ दिन पहले एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान दीपक कुजूर, पिता स्वर्गीय इशदोर कुजूर, निवासी सिमडेगा के रूप में हुई थी। वह पेशे से शिक्षक थे। पुलिस के अनुसार, अपराधियों ने दीपक कुजूर को गोली मारने के साथ-साथ धारदार हथियार से भी हमला किया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

SIT का किया गया गठन
घटना के बाद बड़गढ़ थाना कांड संख्या 24/26 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वा के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (रंका) रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों से यह जानकारी सामने आई कि मृतक की पत्नी पहले डाल्टनगंज में कार्यरत थी, जहां उसकी पहचान अपने कथित नियोक्ता मतिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान से हुई और दोनों के बीच कथित प्रेम संबंध विकसित हुए।

munadi live whattsapp banne.jpg

पुलिस का कहना है कि दिसंबर 2025 में दीपक कुजूर से विवाह के बाद महिला सिमडेगा में पति के साथ रहने लगी। इस बीच दंपती की एक बेटी भी हुई। जांच में पुलिस का दावा है कि मतिन अख्तर चाहता था कि महिला अपनी बेटी के साथ उसके पास डाल्टनगंज आकर रहे। ऐसा नहीं होने पर उसने कथित तौर पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दीपक कुजूर की हत्या की साजिश रची। हालांकि, यह पुलिस की जांच और आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप हैं। इन आरोपों की पुष्टि अदालत में सुनवाई के बाद ही होगी।

resizone elanza

Telegram channel

पहले एक आरोपी गिरफ्तार, अब दो और दबोचे गए
पुलिस ने बताया कि इस मामले में परवेज आलम को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दो अन्य आरोपियों मतिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान और मफूज अंसारी को गिरफ्तार किया है ।

बरामदगी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 2 अवैध देशी पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, 1 स्कॉर्पियो वाहन, 1 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन निम्नलिखित सामान बरामद करने किया है वहीं दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

19 जुलाई को हुई थी वारदात
पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को दीपक कुजूर अपनी सास को रमकंडा थाना क्षेत्र के बरवा गांव छोड़कर बाइक से सिमडेगा लौट रहे थे। इसी दौरान सालो जंगल स्थित ललमटिया मोड़ के पास अपराधियों ने उन पर फायरिंग की, जिससे उनकी मौत हो गई।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
गढ़वा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *