पाकुड़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: तिलभिट्टा मार्केट में पुलिस की छापेमारी, 420 ग्राम गांजा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

Pakur police

गांजा काटने में इस्तेमाल होने वाली दो कैंची और दो लोहे की कटनी भी जब्त।

NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी।

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तिलभिट्टा मार्केट में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 420 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक सहयोगी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी शुरू कर दी है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तिलभिट्टा मार्केट स्थित अफसर शेख और गुलाब शेख की दुकानों में अवैध रूप से गांजा और अन्य मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल (SIT) का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान दंडाधिकारी को भी टीम के साथ शामिल किया गया।

पुलिस को देखते ही मची भगदड़
जब पुलिस टीम तिलभिट्टा मार्केट पहुंची तो वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान पुलिस ने भाग रहे अफसर शेख (पिता- स्वर्गीय अलीमुद्दीन शेख, निवासी रानीपुर) को पीछा कर पकड़ लिया।

Adiwasi Mahotsav

दुकान से बरामद हुआ गांजा और औजार
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान अफसर शेख की दुकान से 107 ग्राम गांजा, एक कैंची और लोहे की कटनी बरामद हुई। पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने फरार आरोपी गुलाब शेख की दुकान की तलाशी ली, जहां से 313 ग्राम अतिरिक्त गांजा तथा गांजा काटने में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल 420 ग्राम गांजा, दो कैंची और दो लोहे की कटनी जब्त की।

WhatsApp Image 2026 07 30 at 6.49.50 PM
happy Teacher Day
happy Teacher Day

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-102/2026 दर्ज कर NDPS Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी अफसर शेख को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, फरार आरोपी गुलाब शेख की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

resizone elanza

Telegram channel

कार्रवाई में शामिल रहे ये अधिकारी
इस विशेष अभियान में एसडीपीओ कुमार गौरव, मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अंशु उपाध्याय, रामदुलर सिंह तथा मुफ्फसिल थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

पाकुड़ पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तक अभियान जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए जिले में ऐसे अभियान लगातार चलाने की मांग की है।

रिपोर्ट- मो० काजीरुल शेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *