जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी

Jamshedpur Triple Murder

रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मचारी ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे को उतारा मौत के घाट

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर शहर से सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एग्रिको स्थित क्वार्टर नंबर L5/13 में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी ने रविवार रात अपनी पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की हत्या कर दी थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी पूरी रात शवों के साथ घर में ही मौजूद रहा और सुबह खुद डायल-100 पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस पहुंची तो घर से मिले तीन शव
सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने तीन शव बरामद किए। मृतकों की पहचान आरोपी की पत्नी सरिता सिंह (55), बेटी सुप्रिया सिंह (31) और बेटे रविशेक कुमार (30) के रूप में हुई है।

गर्भवती थी बेटी सुप्रिया सिंह
पुलिस के अनुसार मृतक सुप्रिया सिंह की शादी हो चुकी थी और वह करीब तीन माह की गर्भवती थी। घटना के बाद इलाके में भारी दहशत और शोक का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस वारदात से स्तब्ध हैं।

Adiwasi Mahotsav

आरोपी रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मचारी
पुलिस ने आरोपी की पहचान रविंद्र प्रसाद सिंह के रूप में की है, जो टाटा स्टील से रिटायर्ड कर्मचारी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक वह इसी वर्ष फरवरी महीने में सेवानिवृत्त हुआ था।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

धारदार हथियार से हत्या की आशंका
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने तड़के करीब 4 बजे धारदार हथियार से तीनों की हत्या की। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

resizone elanza

Telegram channel

पूरे इलाके में सनसनी
एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या की खबर फैलते ही एग्रिको इलाके में सनसनी फैल गई। घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने पूरे घर को सील कर फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है।

मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद?
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव या कोई अन्य कारण था। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *