mela

SBU और CISF के बीच हुआ करार, साइबर सुरक्षा पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

SBU CISF MoU
shrawani mela

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU), रांची और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के संयुक्त तत्वावधान में महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना सुरक्षा (CIIP) विषय पर पांच दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से विश्वविद्यालय परिसर में शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 से 14 अगस्त 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य CISF कर्मियों को साइबर सुरक्षा, महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना, उभरते साइबर खतरों और तकनीक आधारित सुरक्षा तंत्र से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण और व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है।

SBU और CISF के बीच MoU पर हस्ताक्षर
प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सरला बिरला विश्वविद्यालय और CISF के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर के साथ हुई। इस समझौते के माध्यम से साइबर सुरक्षा और महत्वपूर्ण अवसंरचना संरक्षण के क्षेत्र में दोनों संस्थानों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। समारोह में सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सी. जगनाथन, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, रजिस्ट्रार प्रो. एस. बी. डांडिन, विभिन्न संकायों के डीन और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं CISF की ओर से महानिरीक्षक श्री प्रबोध चंद्र, कमांडेंट श्री औशुतोष चौधरी और असिस्टेंट कमांडेंट सुश्री चेकी शेरपा उपस्थित रहीं।

shrawani mela

AI और उभरती तकनीकों पर भी प्रशिक्षण
MoU हस्ताक्षर के बाद विश्वविद्यालय की AI/ML लैब में प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीन, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड एप्लाइड साइंसेज डॉ. पंकज के. गोस्वामी ने स्वागत भाषण दिया और साइबर सुरक्षा से जुड़ी बढ़ती चुनौतियों पर प्रकाश डाला। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जगनाथन ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी उभरती तकनीकों को समझना आज बेहद जरूरी है। उन्होंने महत्वपूर्ण अवसंरचना पर संभावित साइबर हमलों के प्रभावों का उल्लेख करते हुए कहा कि साइबर सुरक्षा अब राष्ट्रीय सुरक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है।

प्रतिभागियों से सक्रिय भागीदारी की अपील
विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने CISF के प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने और विशेषज्ञों के साथ सक्रिय संवाद करने का आग्रह किया। वहीं CISF के महानिरीक्षक श्री प्रबोध चंद्र ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए सरला बिरला विश्वविद्यालय की सराहना की। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों से सभी सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

munadi live whattsapp banne.jpg

14 अगस्त तक चलेगा प्रशिक्षण
कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा डॉ. संदीप कुमार सिंह मोदक, एसोसिएट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग ने प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग ने किया। सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने SBU और CISF के बीच हुए MoU पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Adiwasi Mahotsav
resizone elanza

Telegram channel

पांच दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 अगस्त तक चलेगा, जिसमें साइबर सुरक्षा और महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *