फर्जी प्रमाण-पत्र से मेडिकल एडमिशन पर सख्ती, झारखंड में लागू हुई नई SOP

Jharkhand Medical Admission
dipika pandey sing
दीपक कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ घाटों
द हॉप मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रांची रोड मरार रामगढ़
बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग लिमिटेड इंडस्ट्रीज एरिया मरार रामगढ़
मां तारा सेवा समिति
मां सेवा यतन हॉस्पिटल
रजरप्पा थाना प्रभारी श्री कृष्ण कुमार
रमेश रविदास
रमेश सिंह
राधा गोविंद यूनिवर्सिटी लाल की घाटी रामगढ़
रोटरी रामगढ़ सिटी के पूर्व अध्यक्ष श्री आदर्श चौधरी
रोटेरियन हरीश चौधरी
होटल सम्राट गोला रोड
होटल तेजस
होटल ट्रीट थाना चौक रामगढ़

रांची: झारखंड में NEET-UG और NEET-PG के माध्यम से मेडिकल, डेंटल और आयुष पाठ्यक्रमों में होने वाले नामांकन को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। फर्जी या गलत प्रमाण-पत्र के आधार पर दाखिला लेने की कोशिशों पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने विस्तृत Standard Operating Procedure यानी SOP लागू की है। विभागीय संकल्प ज्ञापांक 472(9) के तहत लागू यह व्यवस्था RIMS रांची सहित राज्य के सभी सरकारी और निजी मेडिकल, डेंटल, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी महाविद्यालयों में तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों के जाति, आय, स्थानीय निवास और दिव्यांगता प्रमाण-पत्रों की ऑनलाइन जांच से लेकर जिला स्तर पर भौतिक सत्यापन तक की व्यवस्था की गई है।

ऑनलाइन पोर्टल से होगी प्रमाण-पत्रों की जांच
SOP के मुताबिक नामांकन के दौरान अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का सत्यापन झारखंड सरकार के संबंधित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। यदि ऑनलाइन सत्यापन के दौरान किसी प्रमाण-पत्र में विसंगति या संदेह सामने आता है, तो मामले को आगे की जांच के लिए भेजा जाएगा। संदिग्ध प्रमाण-पत्र संबंधित जिले के उपायुक्त को भेजे जाएंगे। इसके बाद जिला प्रशासन संबंधित दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करेगा और 10 कार्य दिवसों के भीतर जांच रिपोर्ट संबंधित प्राधिकारी को उपलब्ध कराएगा।

ccl.psd
Cambrian public school
RKDF University
Sarla Birla school
Vedanta iron steel
आशुतोष सिंह कुज्जू थाना प्रभारी
झारखंड हॉस्पिटल
डीड राइटर रामगढ़
डॉ इरफान अंसारी
थेरेपी वर्ल्ड स्पा
बागड़िया ब्रदर श्याम कंपलेक्स
प्रो केयर डेंटल क्लिनिक
पॉली डॉग हॉस्पिटल रांची
न्यू रामगढ़ टेंट हाउस
निवेदक श्री सदानंद कुमार
निवेदक नवीन प्रकाश पांडे थाना प्रभारी रामगढ़ थाना

रिपोर्ट आने तक सिर्फ औपबंधिक नामांकन
संदिग्ध प्रमाण-पत्र वाले अभ्यर्थियों को सत्यापन पूरा होने तक केवल औपबंधिक नामांकन दिया जाएगा। यानी ऑनलाइन या जिला स्तर की जांच पूरी होने तक ऐसे अभ्यर्थियों का दाखिला अंतिम नहीं माना जाएगा। प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के बाद ही उनका अंतिम नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी संदिग्ध दस्तावेज के आधार पर किसी अभ्यर्थी को स्थायी रूप से मेडिकल या अन्य स्वास्थ्य पाठ्यक्रम में प्रवेश न मिल सके।

सेंट्रल हार्डवेयर
सतीश गुप्ता
श्री शंकर मिश्रा
श्री पंकज कुशवाहा
श्री कृष्ण विद्या मंदिर
श्री आजाद सिंह

फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR
सरकार ने SOP में कार्रवाई को लेकर भी स्पष्ट प्रावधान किया है। यदि जांच में किसी अभ्यर्थी का प्रमाण-पत्र फर्जी या गलत पाया जाता है, तो संबंधित कॉलेज के प्राचार्य द्वारा उसका नामांकन तत्काल रद्द किया जाएगा। इतना ही नहीं, संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी और उसके विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यानी अब फर्जी दस्तावेज के जरिए मेडिकल सीट हासिल करने की कोशिश सिर्फ दाखिला रद्द होने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मामला आपराधिक कार्रवाई तक पहुंच सकता है।

munadi live whattsapp banne.jpg

कॉलेज स्तर पर भी बनेगी जांच समिति
प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के लिए संस्थान स्तर पर भी समितियां गठित की गई हैं। इस समिति में—

  • निदेशक/प्राचार्य/डीन — अध्यक्ष
  • अधीक्षक — सदस्य
  • नामांकन प्रभारी — सदस्य सचिव होंगे।
resizone elanza

Telegram channel

यह समिति नामांकन के दौरान जमा किए गए दस्तावेजों की जांच और आवश्यकतानुसार दोबारा सत्यापन की प्रक्रिया को सुनिश्चित करेगी।

राज्य स्तर पर भी उच्चस्तरीय समितियां
सरकार ने सिर्फ कॉलेज स्तर पर ही व्यवस्था नहीं बनाई है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) के स्तर पर भी अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए उच्चस्तरीय समितियों का गठन किया गया है।

MBBS, MD और MS के लिए समिति
इस समिति में RIMS रांची के नामांकन प्रभारी, सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के नामांकन प्रभारी, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि और JCECEB के विशेष कार्य पदाधिकारी शामिल होंगे। विशेष कार्य पदाधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है।

BDS और MDS के लिए समिति
डेंटल पाठ्यक्रमों के लिए RIMS के नामांकन प्रभारी, सभी सरकारी डेंटल कॉलेजों के नामांकन प्रभारी और JCECEB के विशेष कार्य पदाधिकारी समिति में शामिल होंगे।

आयुष पाठ्यक्रमों के लिए व्यवस्था
आयुष और B.H.M.S. पाठ्यक्रमों में सभी सरकारी आयुष कॉलेजों के नामांकन प्रभारी तथा JCECEB के विशेष कार्य पदाधिकारी सत्यापन प्रक्रिया का हिस्सा होंगे।

मूल प्रमाण-पत्रों की दोबारा जांच
राज्य स्तरीय जांच के साथ-साथ RIMS रांची और संबंधित मेडिकल, डेंटल एवं आयुष कॉलेजों में अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों की पुनः जांच के लिए संस्थान स्तर पर समितियां बनाई गई हैं। इससे एक ही अभ्यर्थी के दस्तावेजों की जरूरत पड़ने पर दोबारा जांच की जा सकेगी।

डिजिटल और भौतिक रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहेंगे
सरकार ने नामांकन के दौरान जमा किए जाने वाले अभ्यर्थियों के सभी डिजिटल और भौतिक अभिलेख सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। इसका फायदा यह होगा कि भविष्य में किसी अभ्यर्थी के प्रमाण-पत्र पर सवाल उठने की स्थिति में उसके दस्तावेजों को दोबारा जांचा जा सकेगा।

फर्जीवाड़े पर सरकार का सख्त संदेश
मेडिकल सीटों पर दाखिला पाने के लिए देशभर में कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। ऐसे में किसी फर्जी प्रमाण-पत्र के जरिए पात्र अभ्यर्थी की सीट पर अनुचित तरीके से कब्जा करने की कोशिश गंभीर मामला है। झारखंड सरकार की नई SOP में ऑनलाइन सत्यापन, जिला प्रशासन की जांच, औपबंधिक नामांकन, मूल दस्तावेजों की पुनः जांच और फर्जी प्रमाण-पत्र मिलने पर FIR तक की व्यवस्था की गई है। सरकार के इस फैसले से NEET आधारित नामांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ने और फर्जी प्रमाण-पत्रों के जरिए मेडिकल, डेंटल और आयुष कॉलेजों में दाखिला लेने की कोशिशों पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है। अब बड़ा सवाल यह है कि नई SOP को जमीन पर कितनी सख्ती से लागू किया जाता है और आने वाली नामांकन प्रक्रिया में कितने संदिग्ध प्रमाण-पत्र जांच के दायरे में आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *