रांची स्टेशन से चार साल का विवान लापता, 100+ CCTV फुटेज खंगाल रही SIT

Child missing from Ranchi Railway Station

CCTV में बच्चे का हाथ पकड़े एक युवक दिखा, सिटी DSP के नेतृत्व में पुलिस टीम स्टेशन

बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में तलाश में जुटी

रांची: रांची रेलवे स्टेशन परिसर से चार साल के बच्चे के लापता होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। 24 सितंबर को स्टेशन परिसर से लापता हुए बच्चे की पहचान विवान कुमार के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम यानी SIT का गठन किया है। बच्चे की तलाश में रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों के साथ तकनीकी टीम को भी लगाया गया है। पुलिस स्टेशन के अलावा बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड और आसपास के इलाकों में भी सुराग तलाश रही है।

100 से ज्यादा CCTV फुटेज की जांच
पुलिस अब तक स्टेशन और उसके आसपास लगे 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। जांच के दौरान एक फुटेज में एक युवक बच्चे के साथ जाता हुआ दिखाई दिया है। CCTV में बच्चा उस युवक का हाथ पकड़े हुए उसके साथ चलता दिखाई दे रहा है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस का फोकस अब उस युवक की पहचान और बच्चे के साथ उसके संभावित रूट का पता लगाने पर है। फुटेज में युवक ने हाफ पैंट और टी-शर्ट पहन रखी है। उसके आसपास कुछ अन्य युवक भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इन लोगों की पहचान और गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस ने CCTV में दिख रहे युवक को आरोपी घोषित नहीं किया है। उसकी भूमिका जांच का विषय है।

मां दो बच्चों के साथ रांची पहुंची थी
विवान की मां दिलमेत राजवाड़े छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली हैं। उनके अनुसार, वह 24 सितंबर को अपनी छह साल की बेटी प्रियंशी और चार साल के विवान के साथ ट्रेन से रांची पहुंची थीं। महिला के मुताबिक, पारिवारिक विवाद और पति द्वारा शराब के नशे में मारपीट किए जाने से परेशान होकर वह 19 सितंबर को दोनों बच्चों को लेकर घर से निकली थीं। रांची पहुंचने के बाद महिला ने रेलवे स्टेशन के एस्केलेटर के पास दोनों बच्चों और अपना सामान रखा था। इसके बाद वह अंबिकापुर लौटने के लिए बस की जानकारी लेने ऑटो चालकों से बातचीत करने लगीं। इसी दौरान कुछ समय के लिए उनका ध्यान बच्चों से हट गया। जब उन्होंने वापस देखा तो विवान वहां मौजूद नहीं था। महिला ने आसपास बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद वह चुटिया थाना पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Adiwasi Mahotsav

स्टेशन से बाहर जाने वाले रास्तों की जांच
बच्चे की तलाश में पुलिस स्टेशन परिसर के साथ-साथ बाहर निकलने वाले संभावित रास्तों को भी ट्रैक कर रही है। CCTV फुटेज की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्चा स्टेशन से किस दिशा में गया और उसके साथ दिखाई दे रहा युवक किस रास्ते से आगे बढ़ा। पुलिस बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड और आसपास के इलाकों में भी लोगों से पूछताछ कर रही है। तकनीकी जांच के जरिए संदिग्ध गतिविधियों और संभावित संपर्कों की जानकारी जुटाने की कोशिश जारी है।

happy Teacher Day
happy Teacher Day

सिटी DSP के नेतृत्व में SIT
बच्चे की तलाश के लिए SSP राकेश रंजन ने SIT का गठन किया है। टीम का नेतृत्व सिटी DSP केवी रमन कर रहे हैं। SIT में तीन इंस्पेक्टर, एक दर्जन से अधिक दारोगा और तकनीकी टीम के सदस्य शामिल किए गए हैं। टीम अलग-अलग एंगल से बच्चे की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, CCTV फुटेज का लगातार विश्लेषण किया जा रहा है और बच्चे को जल्द से जल्द खोजने के लिए सभी संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है।

resizone elanza

Telegram channel

परिवार की बढ़ी चिंता
चार साल के बच्चे के लापता होने के बाद परिवार की चिंता बढ़ गई है। मां और परिजन लगातार पुलिस से बच्चे को जल्द खोजने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस ने भी बच्चे की तलाश में स्टेशन से लेकर शहर के दूसरे प्रमुख स्थानों तक जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
फिलहाल विवान का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर बच्चे की तलाश में जुटी है।

Read more: रांची स्टेशन से चार साल का विवान लापता, 100+ CCTV फुटेज खंगाल रही SIT
  • रांची स्टेशन से चार साल का विवान लापता, 100+ CCTV फुटेज खंगाल रही SIT
    CCTV में बच्चे का हाथ पकड़े एक युवक दिखा, सिटी DSP के नेतृत्व में पुलिस टीम स्टेशन बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में तलाश में जुटी रांची: रांची रेलवे स्टेशन परिसर से चार साल के बच्चे के लापता होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है। 24 सितंबर को स्टेशन परिसर…
  • गुमला सामूहिक दुष्कर्म मामले में 13 वर्षीय पीड़िता की मौत, कई हिरासत में
    गंभीर हालत में RIMS में चल रहा था इलाज, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की तैयारी; पुलिस कई लोगों से कर रही पूछताछ रांची: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद गंभीर हालत में रांची के RIMS में भर्ती कराई गई 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो…
  • बिंदल मॉल के पास फायरिंग से मचा हड़कंप, चार लोगों को लगी गोली
    उडुपी रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे लोगों से पहले मारपीट, फिर चली गोली; पुलिस ने शुरू की जांच जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया…
  • जमशेदपुर में बारिश का कहर, नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक
    बारीडीह बस्ती के जिला स्कूल घाट के पास ट्यूब के सहारे नदी में उतरे थे दोनों रात से SDRF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी जमशेदपुर: लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों का जलस्तर बढ़ने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। इसी बीच सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती स्थित जिला स्कूल घाट के पास…
  • JSSC शिक्षक भर्ती 2016 में नया मोड़, संशोधित मेरिट लिस्ट पेश; 4 अक्टूबर से फाइनल सुनवाई
    फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सामने आयोग ने विषयवार-कोटिवार स्टेट मेरिट लिस्ट सौंपी हजारों अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर टिकी नजर रांची: स्नातक स्तरीय प्रशिक्षित शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2016 में नियुक्ति को लेकर चल रही जांच में अब महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के समक्ष संशोधित स्टेट मेरिट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *